ePaper Media & : Technology
    <description>ePaper Media & : Technology</description>
कड़ी मेहनत के बाद तैयार हुआ आदित्य L1, ISRO अहमदाबाद के डायरेक्टर ने साझा की दिलचस्प जानकारी
        <description><![CDATA[ भारत के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल1 के लॉन्चिंग में अब बस कुछ ही घंटे बाकी हैं। आदित्य एल1 को 2 सितंबर की सुबह 11:50 बजे श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए इसरो की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आदित्य L1 को बनाने में कितना समय लगा? अंतरिक्ष में सूर्य की स्टडी क्यों की जायेगी? और गुजरात में आदित्य एल1 के कौन-कौन से पार्ट्स बने है? इस बारे में गुजराती जागरण की टीम ने अहमदाबाद स्थित स्पेस एप्लिकेशन सेन्टर, इसरो के डायरेक्टर, नीलेश एम. देसाई से खास बातचीत की।
 *आइए जानते हैं इसरो डायरेक्टर ने क्या कहा?*
*ऑल इंडिया न्यूज़ पेपर*
एसएसी-इसरो अहमदाबाद के डायरेक्टर नीलेश एम. देसाई ने कहा, “आदित्य एल1 भारत का पहला ओबसेरवटोरी-क्लास का स्पेस बेज सौर मिशन है। इससे पहले हम भास्कर नाम का सैटेलाइट लॉन्च कर चुके हैं, इसलिए इस बार हमने आदित्य नाम चुना है। यह सूर्य के 12 नामों में से एक है। 2 सितंबर को आदित्य एल1 के लॉन्चिंग के बाद इसे सूर्य के एल1 पॉइन्ट तक पहुंचने में लगभग चार महीने का समय लगेगा, यानी 147 दिन लगेंगे। आदित्य एल1 में 590 किलोग्राम प्रोपल्शन फ्यूल और 890 किलोग्राम के अन्य सिस्टम हैं, जिसका कुल वजन 1480 किलोग्राम है। इस सूर्य मिशन में डेटा और टेलीमेट्री जैसे कमांड के लिए यूरोपीय, अमेरिकी, स्पेनिश और ऑस्ट्रेलियाई स्पेस एजेंसियों का सहयोग लिया गया है। ]]></description>
बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन की अन्तिम तिथि 31 अगस्त
        <description><![CDATA[ अजमेर, 29 अगस्त। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नेशनल स्काॅलरशिप पोर्टल के माध्यम से संचालित विभिन्न छात्रावृति योजनाओं प्री-मैट्रिक, पोस्टम मैट्रिक कम मीन्स तथा बेगम हजरत महल छात्रावृति योजना के लिए आवेदनकर्ता विद्यार्थियों का सीएससी के माध्यम से निर्धारित शिविर स्थल पर  बयोमैट्रिक प्रमाणीकरण अनिवार्य है। 
	जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री एजाज अहमद ने बताया कि एनएसपी पोर्टल से बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के निर्धारित कार्यक्रम के अन्तर्गत आवेदक विद्यार्थी अपनी शिक्षण संस्थाओं से सम्पर्क कर काॅमन सर्विस सेन्टर के माध्यम से 31 अगस्त तक अनिवार्य रूप से आधार आधारित बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण करेंगे। तत्पश्चात संस्था प्रधान एवं संस्था नोडल अधिकारी 6 सितम्बर तक आवेदनों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कर अग्रेषित करना सुनिश्चित करेंगे। बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण कार्य केवल काॅमन सर्विस सेन्टर के माध्यम से ही किया जाएगा। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कार्यालय जिला अल्पसंख्यक अधिकारी से सम्पर्क कर सकते है। विस्तृत जानकारीएनएसपी पोर्टल पर भी उपलब्ध है। ]]></description>
बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन की अन्तिम तिथि 31 अगस्त
नितिन गडकरी ने पेश की इथेनॉल पर चलने वाली इलेक्ट्रिफाइड फ्लेक्स फ्यूल कार
        <description><![CDATA[ नई दिल्ली: देश में पर्यावरण को साफ करने के उद्देश्य से केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को फ्लेक्स फ्यूल और इलेक्ट्रिक एनर्जी आधारित कार को पेश किया है, जिसे इलेक्ट्रिफाइड फ्लेक्स फ्यूल कार के तौर पर जाना जाता है. इस खास कार को टोयोटा किर्लोस्कर द्वारा भारत में ही बनाया गया है, जो टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस का मॉडल है. यह इनोवा 40 प्रतिशत इथेनॉल और 60 प्रतिशत इलेक्ट्रिक पर आधारित है.आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फ्लेक्स फ्यूल को गैसोलीन (पेट्रोल) और मेथेनॉल या इथेनॉल के मिश्रण के साथ बनाया जाता है. गौरतलब है कि वाहन विनिर्माताओं को वैकल्पिक ईंधन से चलने वाले और हरित वाहन लाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे केंद्रीय मंत्री ने पिछले साल हाइड्रोजन से चलने वाली कार टोयोटा मिराई ईवी पेश की थी. इस दौरान कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री, हरदीप सिंह पुरी और केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय भी मौजूद रहें.
बता दें कि फ्लेक्स फ्यूल जहां पारंपरिक गैसोलीन से सस्ता मिलता है, वहीं इसकी एक कमी यह भी है कि इससे वाहन का माइलेज कम हो जाता है. हालांकि इलेक्ट्रिफाइड फ्लेक्स फ्यूल वाली टोयोटा इनोवा में इलेक्ट्रिक ईंधन होने के चलते कम माइलेज की समस्या खत्म हो जाती है. खास बात यह है कि यह कार दुनिया की पहली इलेक्ट्रिफाइड फ्लेक्स फ्यूल कार है. इसके साथ ही इस कार को ऐसे डिजाइन किया गया है कि इसमें पुराना स्टार्ट सिस्टम लगाया है.
इस सिस्टम की मदद से यह कार -15 डिग्री सेल्सियस पर भी आसानी से स्टार्ट हो सकती है. इथेनॉल फ्यूल के साथ एक समस्या यह भी होती है कि यह पानी ज्यादा अवशोषित करता है, जिसके चलते वाहन के इंजन में जंग लगने का खतरा बना होता है. लेकिन फ्लेक्स ईंधन पर चलने वाले इंजनों को खासतौर पर डिजाइन किया जाता है, जिससे इसमें जंग लगने का खतरा नहीं होता है. हालांकि यह कार फिलहाल एक प्रोटोटाइप है, लेकिन आने वाले समय में इन कारों का उत्पादन भी किया जाएगा. ]]></description>
MP के 5 लाख विद्यार्थियों को साइकिल, 7 हजार से अधिक को स्कूटी, 17 और 23 अगस्त को नगद
        <description><![CDATA[ MP के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छठवीं और नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों को 17 अगस्त को साइकिल और 23 अगस्त को प्रत्येक स्कूल के एक टापर छात्र व छात्रा को स्कूटी मिलेगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।। विद्यार्थियों के पास इलेक्ट्रिक या पेट्रोल वाली स्कूटी लेने का विकल्प रहेगा, इलेक्ट्रिक स्कूटी के लिए प्रत्येक को एक लाख 20 हजार और पेट्रोल वाली स्कूटी के लिए 90 हजार रुपये उनके बैंक खाते में प्रदान किए जाएंगे। दोनों कार्यक्रम महात्मा गांधी उमावि पर होंगे।। इसके संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआइ) की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सभी विद्यार्थियों का बैंक खाता भी अपडेट किया जा रहा है।
डीपीआइ के अपर संचालक डीएस कुशवाहा ने बताया कि राजधानी में होने वाले कार्यक्रम में नौ हजार विद्यार्थियों को बुलाया गया है। साइकिल और स्कूटी के लिए राशि उनके खाते में राशि प्रदान की जाएगी। बता दें कि भोपाल जिले के 1986 विद्यार्थियों को साइकिल व 132 को स्कूटी की राशि प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राजधानी के महात्मा गांधी उमावि में आयोजित समारोह में प्रदेश के पांच लाख नौ हजार विद्यार्थियों को साइकिल के लिए करीब साढ़े चार हजार रुपये और सात हजार 800 विद्यार्थियों को स्कूटी के लिए आनलाइन राशि खातों में ट्रांसफर करेंगे।। ]]></description>
मार्केट में गर्दा उड़ाने आ रही Mahindra की 9 Seater SUV, कीमत जानकर बोलेंगे& वाह… तुम्हारा ही तो इंतजार था
        <description><![CDATA[ बड़ी फैमिली को ध्यान में रखते हुए महिंद्रा जल्द ही 9 सीटर धांसू एसयूवी लॉन्च करने जा रहा है. खबर यह है कि महिंद्रा ने बोलेरो नियो प्लस (Bolero Neo Plus) नामक गाड़ी का टेस्टिंग फेज पूरा कर लिया है. हालांकि, आधिकारिक तौर पर लॉन्च की डेट अभी सामने नहीं आई है. जानकारी के अनुसार, इस एसयूवी के सितंबर में लॉन्च होने की उम्मीद है. इसकी कीमत 10 लाख रुपये के आसपास से शुरू हो सकती है. नई महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस को 7 वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है, जिसमें एम्बुलेंस मॉडल भी शामिल होगा।। इसमें खरीदारों के पास 7-सीटर और 9-सीटर सीटिंग कॉन्फ़िगरेशन का ऑप्शन होगा. बोलेरो नियो की तुलना में नियो प्लस की लंबाई ज्यादा होगी, यह 4,400 मिमी लंबी हो सकती है. हालांकि, इसका मौजूदा 2,680 मिमी का व्हीलबेस बरकरार रखा जाएगा. एसयूवी की कुल चौड़ाई और ऊंचाई क्रमशः 1,795 मिमी और 1,812 मिमी हो सकती है।         इस नई महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस में 2.2L डीजल इंजन दिया जा सकता है. यह वही इंजन होगा, जो स्कॉर्पियो-एन में भी आता है लेकिन इसे री-ट्यून किया जाएगा, जिससे यह लगभग 120bhp पावर देने में सक्षम हो सकता है. ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जा सकता है. एसयूवी में 2WD सिस्टम होगा. इसे महिंद्रा बोलेरो नियो से अलग दिखाने के लिए थोड़े कॉस्मेटिक बदलाव भी किए जाएंगे.
महिंद्रा बोलेरो नियो प्लस में अधिकांश फीचर्स वही होंगे, जो बोलेरो नियो में आते हैं. इसमें 2-DIN ऑडियो सिस्टम, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, वॉइस मैसेजिंग सिस्टम, 7.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हाईट-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, इलेक्ट्रिक-पावर्ड ओआरवीएम, ड्राइवर और को-ड्राइवर के लिए आर्मरेस्ट, फैब्रिक अपहोल्स्ट्री, डुअल एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर, ABS के साथ EBD और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. ]]></description>
इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर खरीदने का सबसे अच्छा मौका! बजट के साथ&साथ मिलेंगे ये फीचर्स
        <description><![CDATA[ आज हम आपके लिए एक इतनी शानदार इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर की जानकारी लेकर आए हैं, जिसकी कीमत आपके मोबाइल फोन जितनी है और इसकी खासियत कई दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर से ज्यादा है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं इलेक्ट्रिक स्कूटर Yulu Wynn जो अपनी कीमत के साथ ही अपने दमदार फीचर्स के लिए काफी पसंद की जा रही है।
Yulu Wynn की कीमत केवल 55555 हैं। इतना ही नहीं इसमें आपको कंपनी की तरफ से 1 साल की वारंटी भी मिल रही है, इस इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर में सिंगल सीट दी हुई है मतलब कि एक व्यक्ति स्कूटर को आराम से चला सकता है, जो कि एक बार फुल चार्ज करने में 68 किलोमीटर तक का सफर करवा सकती है। इतना ही नहीं इसकी हाई स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है।
इस इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर की खासियत यह है कि इसमें आपको चाबी रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि कंपनी द्वारा दिए गए एप्लीकेशन से ही यह गाड़ी पूरी तरह से ऑपरेट हो जाती है साथ ही इस गाड़ी में सिक्योरिटी परपस के रूप में ट्रैकिंग सिस्टम भी दिया गया है उसे 5 लोग आराम से ट्रैक कर सकते हैं लुकिंग वाइसबियर गाड़ी काफी शानदार दिखाई देती है जो कि अलग-अलग रंगों में आती है।
Yulu Wynn के एक्स्ट्रा फीचर्स की बात की जाए तो सीट की ऊंचाई 740 मिमी है और व्हीलबेस केवल 1,200 मिमी है, और लोड कपैसिटी 100 किलोग्राम है। इतना ही नहीं आप इस इलेक्ट्रॉनिक की स्कूटर को खूबसूरत बनाने के लिए इसमें अलग से लगने वाली एसएस सीरीज का भी उपयोग कर सकते हैं सिंगल पर्सन के लिए ये स्कूटर बेहद ही शानदार है। ]]></description>
Amrit Yojna:12 मीटर चौड़े बनेंगे फुटओवर ब्रिज, कटनी मुड़वारा सहित इन स्टेशनों का हुआ चयन
        <description><![CDATA[ जबलपुर रेल मंडल में अमृत योजना के तहत 15 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जाना है, जिनमें कटनी, कटनी-मुड़वारा, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, पिपरिया, गाडरवारा, श्रीधाम, करेली, रीवा, सिहोरा, ब्योहारी, मैहर का चयन फुट ओवर ब्रिज की चौड़ाई बढ़ाने के लिए किया गया है।। यात्रियों को सहज तरीके से ट्रेन में प्रवेश कराने के लिए रेलवे बोर्ड नवाचार कर रहा है। रेलवे स्टेशनों पर बनने वाले फुट ओवर ब्रिज अब 12 मीटर से कम चौड़े नहीं होंगे। इसकी शुरुआत जबलपुर रेल मंडल ने कर दी है और इसके लिए 13 स्टेशनों का चयन भी कर लिया गया है। अब तक फुट ओवर ब्रिज की चौड़ाई तीन और छह मीटर निर्धारित थी।। ब्रिज पर सीढ़ियों की जगह एस्केलेटर और रैंप भी बनाए जाएंगे
एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने में होने वाली परेशानी को देखते हुए इन ओवर ब्रिजों पर वेटिंग रूम, स्टाल तक की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।ब्रिज पर सीढ़ियों की जगह एस्केलेटर और रैंप भी बनाए जाएंगे। ओवर ब्रिज पर ट्रेन और उसके प्लेटफार्म की जानकारी देने वाले सूचना बोर्ड लगे होंगे।। बता दें कि जबलपुर रेल मंडल में अमृत योजना के तहत 15 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प किया जाना है, जिनमें कटनी, कटनी-मुड़वारा, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, पिपरिया, गाडरवारा, श्रीधाम, करेली, रीवा, सिहोरा, ब्योहारी, मैहर का चयन फुट ओवर ब्रिज की चौड़ाई बढ़ाने के लिए किया गया है।। ]]></description>
हार्ले डेविडसन X440 के बाद इस धांसू बाइक की होगी एंट्री, नाम होगा Nightster
        <description><![CDATA[ Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) की भारतीय बाजार के लिए आक्रामक योजनाएं हैं, जिसमें हार्ले-डेविडसन X440 को लॉन्च करने से लेकर अपने मौजूदा मॉडल लाइनअप को अपग्रेड करना शामिल है. हार्ले-डेविडसन X440 दोपहिया वाहन निर्माताओं हीरो मोटोकॉर्प-हार्ले डेविडसन दोनों की साझेदारी के तहत पहला मॉडल है और भारत में हार्ले की सबसे किफायती बाइक होगी. स्वदेशी दोपहिया निर्माता भविष्य में रॉयल एनफील्ड के दबदबे को चुनौती देने के लिए नई 350cc से 500cc रेंज वाली बाइक्स पर भी काम कर रहा है. इसके आगामी रॉयल एनफील्ड प्रतिद्वंद्वियों में से एक नई हार्ले-डेविडसन X440 पर आधारित 400cc बाइक होगी।। रिपोर्ट की मानें तो नई हीरो बाइक रेट्रो-स्टाइल वाले गोल हेडलैंप और बार-एंड मिरर, एक मस्कुलर फ्यूल टैंक, चौड़े हैंडलबार, सर्कुलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और स्पोर्टी एग्जॉस्ट पाइप के साथ आएगी. हीरो नाइटस्टर 440 में 440cc, सिंगल-सिलेंडर, ऑयल/एयर-कूल्ड इंजन का इस्तेमालकिया जाएगा. यह इंजन 6,000rpm पर 27bhp और 4,000rpm पर 38Nm टॉर्क आउटपुट दे पाएगा. गियरबॉक्स को भी हार्ले के नए X440 से लिया जाएगा.
हीरो की आने वाली प्रीमियम मोटरसाइकिलें दो अलग-अलग कैटेगरी – कोर प्रीमियम और अपर प्रीमियम में लाई जाएगी. हीरो नाइटस्टर 440 अपर प्रीमियम सेगमेंट के अंतर्गत आएगी, जबकि नई करिज्मा XMR और एक नेकेड स्ट्रीटफाइटर कोर प्रीमियम सेगमेंट से संबंधित होगी. बता दें कि बिल्कुल नई हीरो करिज्मा एक्सएमआर इस त्योहारी सीजन के दौरान पेश की जाएगी. बाइक में बिल्कुल नया 210cc इंजन होगा जो 25bhp और 30Nm का टॉर्क पैदा करेगा और साथ में 6-स्पीड गियरबॉक्स भी होगा। ]]></description>
मुक्तिधाम हो तो ऐसा: गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम, MP के डॉ. अनिल गुप्ता का ब्रिटिश पार्लियामेंट में होगा सम्मान
अमेजन लाया है डिजिटल पेमेंट का नया तरीका, अब बिना कार्ड के हाथ हिलाकर कर सकेंगे भुगतान
        <description><![CDATA[ टेक्नोलॉजी हर दिन बदल रही है. इसके साथ ही आपका पेमेंट करने का तरीका भी. कुछ साल पहले तक पेमेंट का पॉपुलर तरीका कैश था, लेकिन फिर कार्ड से इसे धीरे-धीरे रिप्लेस करना शुरू किया. हालांकि, कार्ड का इस्तेमाल आप हर जगह नहीं कर सकते थे. इसके बाद एंट्री हुई UPI जैसे डिजिटल पेमेंट सर्विस की। कैसे काम करती है नई पाम पेमेंट टेक्नोलॉजी
अमेजन के अनुसार, कंपनी की नई पाम पेमेंट टेक्नोलॉजी के लिए हाथ की हथेली की विभिन्न विशेषताओं को पकड़ने के लिए कैमरों का उपयोग किया जाता है, जिसमें प्रमुख रूप से हथेली की रेखाओं और लकीरों को स्कैन किया जाता है. साथ ही नसों के पैटर्न को भी कैप्चर किया जाता है. इन “हथेली और नसों की फोटो” को तुरंत एन्क्रिप्ट किया जाता है और अमेजन वन के लिए कस्टम डिजाइन किए गए क्लाउड सर्वर में स्टोर किया जाता है. कंपनी का कहना है कि इस क्लाउड डाटा तक पहुंच कथित तौर पर “विशेष विशेषज्ञता वाले चुनिंदा AWS कर्मचारियों तक ही सीमित है.।। इस प्रोसेस को आसान भाषा में समझें तो हमारे फिंगरप्रिंट की तरह ही हमारे हाथों की लकीरें भी अलग-अलग होती हैं. वहीं इसकी क्लोनिंग करना भी आसान नहीं होता है. ऐसे में कैमरा और स्कैनर की मदद से पाम यानी हथेली को स्कैन किया जा सकता है. अमेजन अपनी नई पेमेंट सर्विस में इसी का इस्तेमाल करने वाला है.
हाथ ही क्यों?
आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि अमेजन ने हाथ को पेमेंट मोड के लिए क्यों चुना. दरअसल, हमारे फिंगरप्रिंट कि तरह ही हमारा हाथ भी यूनिक होता है. यानी हर यूजर का पाम प्रिंट भी फिंगरप्रिंट की तरह अलग-अलग होता है. इसके अलावा हथेली को क्लोन करना भी आसान नहीं है।। कैसे कर सकते हैं सेटअप?
अमेजन की नई पेमेंट सर्विस में केवल हाथ दिखाकर पेमेंट किया जा सकेगा. यह सर्विस फिलहाल कुछ ही अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए उपलब्ध है. कंपनी जल्द ही इसे बाकी स्टोर्स और यूजर्स लिए शुरू कर सकता है. अगर आप प्राइम मेंबर्स हैं और वन पेमेंट इस्तेमाल करते हैं तो आपको इसके साथ डिस्काउंट भी मिलेगा. नई अमेजन वन पेमेंट के लिए आपको अमेजन वन कियोस्क पर रजिस्टर करना होगा. रजिस्ट्रेशन प्रोसेस में आपको अपने डेबिट कार्ड को टर्मिनल पर रखना होगा और रीडर के ऊपर हथेली को वेव करना होगा. इसके बाद फोन नंबर रजिस्टर करने के बाद प्रोसेस पूरा हो जाएगा।। ]]></description>
इन देशों के लिए रोलआउट हुई WhatsApp चैनल की सुविधा, कंपनी ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट
        <description><![CDATA[ मेटा के पॉपुलर चैटिंग ऐप वॉट्सऐप का इस्तेमाल दुनिया भर में करोड़ों लोग करते हैं। एक बड़े यूजर ग्रुप की अलग अलग जरूरत को देखते हुए कंपनी नए नए फीचर्स को पेश करती है। अगर आप भी इस चैटिंग ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो ये नया अपडेट आपके काम का हो सकता है।
दरअसल, नया अपडेट उन यूजर्स के लिए काम का हो सकता है जो लाखों करोड़ों फॉलोअर्स के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम, थ्रेड्स और ट्विटर पर प्लेटफॉर्म पर पॉपुलर हैं और अपनी क्रिएटिविटी के लिए जाने जाते हैं।
वॉट्सऐप चैनल की फीचर हो रहा रोलआउट
वॉट्सऐप अपने यूजर्स को चैनल्स की सुविधा दे रहा है। इस फीचर के साथ यूजर्स इस चैटिंग ऐप पर अपना चैनल क्रिएट कर फॉलोअर्स को जोड़ सकते हैं। इसी के साथ दूसरे वॉट्सएप यूजर्स को अपने पसंदीदा चैनल्स को फॉलो करने की सुविधा मिलने जा रही है।। कंपनी ने चैनल्स फीचर के लिए एक नया अपडेट जारी किया है। जहां अभी तक वॉट्सऐप चैनल की सुविधा केवल सिंगापुर और कोल्मेबिया में रहने वाले यूजर्स को मिल रही थी वहीं अब इस लिस्ट में कुछ नए देशों का नाम भी शामिल हो गया है। वॉट्सऐप ने अपने ऑफिशियल ट्विटर चैनल से इस नए अपडेट को लेकर जानकारी दी है।
किन देशों के लिए रोलआउट हुई वॉट्सऐप चैनल की सुविधा
कंपनी ने एक लेटेस्ट ट्वीट में जानकारी दी है वॉट्सऐप चैनल की सुविधा अब 7 और देशों के लिए रोलआउट हो गई है। ]]></description>
30 हजार में Maruti Alto 800, मिलेगा 35Km का बेहतरीन माइलेज, जानिए ऑफर
        <description><![CDATA[ Car Finance Plan के जरिए खरीदना चाहते हैं नई कार, तो यहां जानिए Maruti Alto 800 को आसान डाउन पेमेंट पर डिस्काउंट ऑफर के साथ खरीदने का आसान प्लान।
हैचबैक कार सेगमेंट में कम बजट माइलेज वाली कारों से लेकर स्पोर्टी डिज़ाइन वाली प्रीमियम हैचबैक कारों तक की एक विस्तृत श्रृंखला है। जिनमें से एक है मारुति सुजुकी की सबसे कम कीमत वाली कार मारुति ऑल्टो 800, जो कंपनी के साथ-साथ पूरे भारत में उपलब्ध सबसे कम कीमत वाली कार है।  आज हम आपको मारुति ऑल्टो 800 (Maruti Alto 800) की कीमत, माइलेज और फीचर्स के साथ ही इस कार पर मिल रहे डिस्काउंट और इसे खरीदने के आसान फाइनेंस प्लान की जानकारी बताने जा रहे हैं।
Maruti Alto 800 की कीमत क्या है
यहां हम बात कर रहे हैं मारुति ऑल्टो 800 वीएक्सआई ( Maruti Alto 800 VXI ) की जो इस कार का बेस मॉडल है। बेस मॉडल 3,39,000 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होता है और ऑन-रोड 3,78,757 रुपये तक जाता है।। Maruti Alto 800 On Road Price के हिसाब से अगर आप इस कार को कैश पेमेंट के जरिए खरीदते हैं तो इसके लिए आपके पास करीब 3.79 लाख रुपये का बजट होना चाहिए। लेकिन फाइनेंस प्लान के जरिए आप यह कार 30,000 रुपये के डाउन पेमेंट पर हासिल कर सकते हैं। ]]></description>