अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम ने पहली बार बने बिस्फी विधानसभा क्षेत्र के विधायक आसिफ अहमद से की मुलाकात।

शिव कुमार पासवान (पत्रकार) टॉप टीम समाचार पत्र। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम ने बिस्फी विधानसभा क्षेत्र से पहली बार बने विधायक आसिफ अहमद जी को जीत की बधाई देने के लिए उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान, टीम ने आसिफ अहमद जी को बिस्फी की जनता-जनार्दन के लिए निस्वार्थ भाव से काम करने और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित होने का आग्रह किया। इस अवसर पर, आसिफ अहमद जी ने अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे बिस्फी की जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे और जनता के विश्वास पर खरे उतरने का प्रयास करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम ने आसिफ अहमद जी को आश्वस्त किया कि वे उनके साथ खड़े हैं और उनके काम में सहयोग करेंगे। टीम ने आसिफ अहमद जी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुलाकात में उपस्थित हुए राष्ट्रीय महासचिव, श्री शिव कुमार पासवान, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, श्री राजेश कुमार पासवान, जिला महासचिव, श्री पवन कुमार दास।

Nov 15, 2025 - 20:18
 0  31

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow