सिंघानिया लॉ कॉलेज के विधार्थियो ने ली "मतदान की शपथ"

सिंघानिया लॉ कॉलेज के विधार्थियो ने ली "मतदान की शपथ" उदयपुर। आज दिनांक 20 नवंबर 2023 को सिंघानिया लॉ कॉलेज उदयपुर में स्थित आगामी विधानसभा चुनाव हेतु "मतदान का अधिकार तथा मतदाता जागरूकता" के तहत शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के प्राचार्य डॉ भूपेंद्र कुमावत ने 25 नवंबर 2023 को होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मतदान अधिकाधिक करने की महता पर जोर दिया। विधार्थियो के स्वयं के मत के उपयोग के बारे मे था मताधिकार से सरकार कैसे चुनी जाती है इसके बारे में बताया। बहुत से विद्यार्थी नवीन मतदाता होने के वजह से उनके प्रश्नरूपी जिज्ञासा को निर्वाचन विभाग से आये पोस्टर की सहायता से उनको मतदान की पूरी प्रकिया को बारीकी से समजाया। महाविधालय के संकाय सदस्य डॉ मनीष श्रीमाली ने बिना लोभ, लालच व पूर्वाग्रह से ग्रस्त हुए बिना मतदान करने का संदेश दिया साथ ही नए मतदाताओ से यह आग्रह किया कि वे न केवल स्वयं मतदान करे बल्कि अपने परिवार के सभी लोगो व परिजनो को भी मतदान के लिए प्रेरित करे। अंत में महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ अशोक आचार्य और प्राचार्य डॉ भूपेंद्र कुमावत की उपस्थिति में समस्त विधार्थियो एवं शेक्षणिक संकाय सदस्यों ने मतदान करने एवम जागरुकता के तहत शपथ ग्रहण की।

Nov 20, 2023 - 15:13
 0  138
सिंघानिया लॉ कॉलेज के विधार्थियो ने ली "मतदान की शपथ"

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper