परमशिव भक्त और देहदानी महर्षि दधीचि की जयंती की शोभायात्रा निकाली

भारतीय सनातन धर्म की पौराणिक कथाओं के अनुसार महान दानी महर्षि दधीचि की जयंती भाद्रपद शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है. इस बार 23 सितंबर दिन शनिवार को ऋषि दधीचि की जयंती मनाई गयी। बता दें हिंदू धर्म ग्रंथों में दानशीलता की कई कथा-कहानी प्रसिद्ध है. इनमें दानवीर ऋषि दधीचि की कथा भी प्रमुख स्थान रखती है। आज महान दानवीर ऋषि दधीचि जन्म दिवस है। ओर इसी उपलक्ष्य में आज उदयपुर के चित्रकूट नगर में स्थित महर्षि दधीचि माध्यमिक विद्यालय में स्कूल की प्राचार्या श्रीमती निर्मला दाधीच और विद्यालय संरक्षक श्री आशुतोष शर्मा ने ओर कार्यक्रम की सुरुआत प्रथम पूज्य श्री गणेश जी की पूजा से की ओर फिर महर्षि दधीचिजी और माता सरस्वती जी के मंदिर में विद्यार्थियों स्टाफ ने आरती की और फिर चित्रकूट नगर में बड़े ही हर्षोल्लास उत्साह और जोश के साथ शोभायात्रा निकाली। इस विद्यालय की स्थापना सन 2000 में हुई थी विद्यालय में मध्यम वर्ग के बच्चों को अच्छे संस्कार सहित शिक्षा प्रदान की जाती है। शोभा यात्रा मे विद्यालय के स्टाफ और बच्चों नृत्य कर अपनी अपनी खुशी का इजहार किया। इस शोभायात्रा में स्कूल की छात्राओं द्वारा कलश यात्रा निकाली। शोभा यात्रा में चित्रकूट नगर कॉलोनी वासियों ने भी पूजा अर्चना की और बच्चों को प्रोत्साहित किया। बाद में बच्चों को प्रसाद और नाश्ता वितरित किया गया। विद्यालय से अध्यनरत कई बच्चे वायु सेना सीबीआई दिल्ली पुलिस राजस्थान पुलिस व चिकित्सा विभाग शिक्षा विभाग वह पटवार मंडल में नियुक्त होकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अंत में विद्यालय के प्राचार्या निर्मला दाधीच और विद्यालय संरक्षक श्री आशुतोष दाधीच ने बच्चो को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक़म को समाप्त किया। वही राधा अष्टमी के अवसर पर गायों की पूजा अर्चना भी की गई। न्यूज़ रिपोर्ट :- प्रवीण सोनी

Sep 23, 2023 - 22:25
Sep 23, 2023 - 22:27
 0  153
परमशिव भक्त और देहदानी महर्षि दधीचि की जयंती की शोभायात्रा निकाली
परमशिव भक्त और देहदानी महर्षि दधीचि की जयंती की शोभायात्रा निकाली
परमशिव भक्त और देहदानी महर्षि दधीचि की जयंती की शोभायात्रा निकाली

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper