बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन की अन्तिम तिथि 31 अगस्त

अजमेर, 29 अगस्त। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नेशनल स्काॅलरशिप पोर्टल के माध्यम से संचालित विभिन्न छात्रावृति योजनाओं प्री-मैट्रिक, पोस्टम मैट्रिक कम मीन्स तथा बेगम हजरत महल छात्रावृति योजना के लिए आवेदनकर्ता विद्यार्थियों का सीएससी के माध्यम से निर्धारित शिविर स्थल पर बयोमैट्रिक प्रमाणीकरण अनिवार्य है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री एजाज अहमद ने बताया कि एनएसपी पोर्टल से बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के निर्धारित कार्यक्रम के अन्तर्गत आवेदक विद्यार्थी अपनी शिक्षण संस्थाओं से सम्पर्क कर काॅमन सर्विस सेन्टर के माध्यम से 31 अगस्त तक अनिवार्य रूप से आधार आधारित बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण करेंगे। तत्पश्चात संस्था प्रधान एवं संस्था नोडल अधिकारी 6 सितम्बर तक आवेदनों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कर अग्रेषित करना सुनिश्चित करेंगे। बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण कार्य केवल काॅमन सर्विस सेन्टर के माध्यम से ही किया जाएगा। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कार्यालय जिला अल्पसंख्यक अधिकारी से सम्पर्क कर सकते है। विस्तृत जानकारीएनएसपी पोर्टल पर भी उपलब्ध है।

Aug 29, 2023 - 23:13
 0  14
बायोमैट्रिक ऑथेंटिकेशन की अन्तिम तिथि 31 अगस्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper