15फरवरी अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के मानव तस्करी विरोधी योद्धा द्वारा जयपुर राजस्थान में मानव तस्करी पर जागरूकता अभियान को बढ़ाने के लिए बैठक की गई।
15फरवरी अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के मानव तस्करी विरोधी योद्धा द्वारा जयपुर राजस्थान में मानव तस्करी पर जागरूकता अभियान को बढ़ाने के लिए बैठक की गई। इस कार्यक्रम में जयपुर और सीकर के मुख्य पदाधिकारियों द्वारा मानव तस्करी को रोकने के लिए किये जाने वाले कार्यों पर विचार-विमर्श किया गया यह निर्णय भी लिया गया की आने वाले समय में राजस्थान व आस पास के राज्यों में मानव तस्करी को रोकने के लिए समय समय पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जायेगा और संगठन की मानव तस्करी विरोधी योद्धा की श्रृंखला को इतना मजबूत और इतना बड़ा किया जायेगा जिससे मानव तस्करी के अपराध को रोकने में हमारा प्रयास सफल रहे। इस बैठक में संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुशील कुमावत जी, सीकर जिला मानव तस्करी विरोधी योद्धा का नेतृत्व अन्य रहे विनोद कुमार वर्मा जी, जयपुर जिला मानव तस्करी विरोधी योद्धा का नेतृत्व कर रहे राहुल गहलोत जी सहित जयपुर के मुख्य पदाधिकारियों सुनील चंद्र माथुर जी, सुनील खन्ना जी, सुरेश कुमार जी, सुनील भांगड़ा जी, हंसराज सैन जी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?







