कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल लाल मीणा के जन सम्पर्क में उमड़ रहा जनसैलाब
जमवारामगढ़। जमवारामगढ़ विधानसभा से काग्रेंस प्रत्याशी गोपाल लाल मीणा ने मंगलवार को दारोलाई , केलाकाबास , टोडालडी, डूंगाकाबास, चिलपली, बहलोड़, देवीतला, चैनपुरा, त्रिलोकपुरा , रायसर, कुशलपुरा, घटाजरी, रामजीपुरा, भोपाला,पाण्डवों की ढाणी , जोधराला और देवाना कृषि फार्म में जनसंपर्क किया। जगह -जगह गांव ढाणियों में सभाओं को सम्बोधित किया और काग्रेंस के पक्ष में मत एवं समर्थन देने कि बात कही। कांग्रेस प्रत्याशी गोपाल लाल मीणा ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा आमजन के लिए अच्छी-अच्छी योजनाएं लागू की गई है, जिसका सीधा लाभ आमजन को मिल रहा है। जनसंपर्क के दौरान जमवारामगढ़ प्रधान रामफूल गुर्जर, आंधी प्रधान मानसी मीणा, जिला परिषद सदस्य जगदीश नारायण शर्मा, जमवारामगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामधन बेनीवाल , हनुमान फागणा, भगवान सहाय मुक्कड सहित अन्य काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने गाव ढाणियों में जनसंपर्क व आशीर्वाद सभाओं को जगह जगह सम्बोधित कर काग्रेंस प्रत्याशी गोपाल लाल मीणा को मत एवं समर्थन देकर भारी मतों से विजय बनाने की अपील की । वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को गांव-गांव , ढाणियों में जनता का समर्थन मिल रहा है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है । समर्थकों द्वारा पुष्प वर्षा कर व फलों से तोला जा रहा है।
What's Your Reaction?





