अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के मानव तस्करी विरोधी योद्धा सिडिपेट में एकत्रित
कल अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के मानव तस्करी विरोधी योद्धा द्वारा सिडिपेट, तेलंगाना में मानव तस्करी पर जागरूकता अभियान किया गया। इस कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों द्वारा मानव तस्करी को रोकने के लिए किये जाने वाले कार्यों पर विचार-विमर्श किया गया यह निर्णय भी लिया गया की आने वाले समय में तेलंगाना व आस पास के राज्यों में मानव तस्करी को रोकने के लिए समय समय पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जायेगा और संगठन की मानव तस्करी विरोधी योद्धा की श्रृंखला को इतना मजबूत और इतना बड़ा किया जायेगा जिससे मानव तस्करी के अपराध को रोकने में हमारा प्रयास सफल रहे। इस अभियान का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष मौ. अमजद खान जी और सिडिपेट अध्यक्ष फरीदउददीन जी द्वारा किया गया साथ ही अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अंतर्राष्ट्रीय टीम समन्वयक अब्दुल आबिद जी, प्रदेश लीगल एडवाइजर जमील अहमद जी, प्रदेश सचिव कोंडल राव, करीमनगर महासचिव इब्राहिम अली व हैदराबाद, करीमनगर, सिडिपेट की सम्पूर्ण टीम कार्यक्रम का हिस्सा बनी।
What's Your Reaction?







