गरबा के रंग भारत विकास परिषद के संग

शारदीय नवरात्रि के शुभारंभ की खुशी में भारत विकास परिषद ने नगर परिषद के सहयोग से नवरात्रि के प्रथम दिवस पर विशाल गरबा नृत्य का आयोजन किया महिला प्रमुख इंदिरा धूपिया ने बताया कि इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष श्री राजेश पारीक ने की तो मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति श्रीमान रघुनंदन सोनी थे विशिष्ट अतिथि में पार्षद योगेश पारीक राजेश सोलंकी भगवती प्रसाद शर्मा भानु प्रताप सिंह तारा चाष्टा मदन कंवर शर्मा हितेष शर्मा आदि थे भाविप के पूर्व अध्यक्ष जयदेव जोशी ने बताया कि इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ बेटी बसाओ का हस्ताक्षर अभियान भी करवाया गया महोत्सव के इस आयोजन में प्रथम राउंड 10 साल तक के बच्चों का द्वितीय राउंड किशोरी बालिकाओं का तृतीय राउंड महिलाओं का तथा चतुर्थ कपल्स राउंड रहा भारत विकास परिषद संरक्षक यशपाल पाटनी ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ नृत्यांगना का पुरस्कार अभिलाष सिंघवी को मिला सचिव दिलीप जैन ने बताया कि इस अवसर पर बच्चों महिलाओं और पुरुषों को मिलाकर 600 के करीब लोग इकट्ठे हुए सभी ने माता रानी के दरबार में जमकर डांस किया इस अवसर पर चाय की व्यवस्था नयनबाला सोमानी की तरफ से पानी की व्यवस्था सरिता बगैरवाल की तरफ से प्रसाद वितरण की व्यवस्था सोनाली पोरवाल की तरफ से तथा पुरस्कार वितरण दिलीप इन्दु धूपिया की तरफ से रहा और इस महोत्सव में मधु जैन उमेश जागेटिया सुनीता समदानी राजेश धाकड़ देव धाकड़ आकाश विश्वकर्मा भारत टॉक प्रभाशंकर गुजराती प्रवीणा गुजराती अनीता टाक प्रवीण पूजा अभिषेक पारीक सोनाली पोरवाल चंदा सुवालका रौनक महेश्वरी सुनीता बलाई मिथिलेश राठौर आदि कहीं संख्या में लोग उपस्थित थे कार्यक्रम का सफल संचालन सरिता बगैरवाल और रितु झा विश्वकर्मा ने किया

Oct 16, 2023 - 15:10
 0  155
गरबा के रंग भारत विकास परिषद के संग

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow