उदयपुर के देवाली में स्थित नीमच माता जी मंदिर का रास्ता क्षतिग्रस्त कलेक्टर को दिया ज्ञापन
उदयपुर। उदयपुर के देवाली में स्थित नीमच माता जी मंदिर का रास्ता क्षतिग्रस्त कलेक्टर को दिया ज्ञापन। नवरात्रि का त्यौहार प्रारम्भ होने वाला है इस दौरान नीमच माता जी के मंदिर में पांच से सात हजार भक्त रोज दर्शन के लिए आते है। माता के मंदिर के आने वाले रास्ते पर जगह जगह रेलिंग टूटी हुई है और वही 1 तरफा गहरी खाई भी है। वही दूसरी तरफ नगर निगम की तरफ से रोपवे का कार्य प्रगति पर है जिसके कारण वह कंक्रीट, रेती ओर सीमेंट जैसे मटेरियल को लाने के लिए गधों का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसके चलते माता जी मंदिर की तरफ जाने वाला मार्ग बहुत ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गया है। जगह जगह कंक्रीट ओर रेती बिखरी हुई है। भक्त जनों को अभी से बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ माह पूर्व भी देवाली व्यापारी मंडल द्वारा माननीय कलेक्टर सर् को ज्ञापन दिया गया पर उस पर अभी तक कोई कार्यवाही नही की गयीं है। आज दिनांक 10/10/23 को देवाली व्यापारी मंडल ने पुनः दो से तीन घण्टे अपनी अपनी दुकानों को बंद कर पुनः माननीय कलेक्टर सर् को ज्ञापन दिया और कलेक्ट्री के बाहर प्रदर्शन किया। अतः टूटी हुई रेलिंग को तुरन्त कार्यवाही से सही करवाया जाये या नव निर्माण किया जाए। जिससे होने वाली भारी जन हानि से बचाव किया जा सके। माता जी के मंदिर के सीढ़ियों के फाउंडेशन भी काफी कमजोर हो गया है जिसके कारण प्लास्टर भी जगह जगह से टूट गया है और लोहे के सरिये जंग खा कर खराब होने शुरू हो गए है। सीढियां कमजोर पड़ने के कारण ज्यादा वजन लेने में सक्ष्म नही रही है। कलेक्ट्री में मोके पर पहुचे विधायक फूल शंकर मीना जी को भी ज्ञापन के बारे में बताया गया। और तुरन्त कार्यवाही से विधायक जी ने भी कलेक्टर जी से इस विषय के बारे में चर्चा की। न्यूज़ रिपोर्ट :- प्रवीण सोनी
What's Your Reaction?





