शाहपुरा में श्री रामलीला महोत्सव का आयोजन 2 अक्टूबर से
शाहपुरा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शाहपुरा के महलों के चौक में नगर परिषद शाहपुरा के सौजन्य से धर्म प्रचारक रामलीला मंडल, वाराणसी के कलाकारों द्वारा 10 दिवसीय श्री रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंडल के संयोजक पंडित राघवेंद्र तिवाडी ने बताया कि वाराणसी के कलाकारों द्वारा 10 दिवसीय श्री रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। राजा दशरथ द्वारा पुत्र प्राप्ति यज्ञ व प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव से महोत्सव का शुभारंभ होगा, 10 दिनों के दौरान प्रभु श्री रामचंद्र जी के जीवन के सभी वृतांत का सजीव प्रदर्शन किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही है। नगर परिषद सभापति रघुनंदन सोनी ने भी शुक्रवार शाम को तैयारीयों का जायजा लिया।
What's Your Reaction?





