त्रिशुल दीक्षा के पोस्टर का हुआ विमोचन

*केकड़ी में 1100 कामधेनु सैनिको को देंगे त्रिशुल दीक्षा* *कामधेनु सैनिको को गोरक्षक व गोभक्त की उपाधि देकर किया जायेगा सम्मानित* आगामी 8 अक्टुम्बर को निष्काम गौसेवा तंत्र समिति, टोडारायसिंह, जिला केकड़ी में कामधेनु सेना द्वारा आयोजित होने वाले त्रिशुल दीक्षा शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन आज विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय, नागौर में कामधेनु सेना के संस्थापक श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर स्वामी कुशालगिरी महाराज के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस दौरान कामधेनु सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोभक्त अशोक राणेजा, केकड़ी जिलाध्यक्ष सुनील पारीक, गोभक्त बलजीत चौधरी, नन्दराम गुर्जर, अनिल गौतम व राजेश गुर्जर का साफा, तिलक व माला द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष राणेजा ने बताया कि यह कार्यक्रम श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर स्वामी कुशालगिरी महाराज के सानिध्य में होेगा और कार्यक्रम में 1100 कामधेनु सैनिको को त्रिशुल दीक्षा दी जायेगी। साथ ही गो सेवा में अहम भुमिका निभाने वाले कामधेनु सैनिको को गोरक्षक व गोभक्त की उपाधि भी दी जायेगी। और गोहितार्थ मुद्दो पर चर्चा करके कत्लखाने जा रहें गोवंश की रोकथाम हेतु उचित रूपरेखा तैयार कर के आगे की रणनीति तय करेंगें। महामण्डलेश्वर ने कामधेनु सेना मिशन की जानकारी देते हुए कहा की संगठन में ज्यादा से ज्यादा गोभक्तों को जोड़कर गोहत्या को बंद करेंगे और गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलवायेंगे।

Sep 30, 2023 - 18:42
 0  13
त्रिशुल दीक्षा के पोस्टर का हुआ विमोचन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow