लाइनमैन को करंट लगा, परिजनों ने दिया धरना

(सीकर विनोद वर्मा ):_वार्ता रही बेनतीजा, कृष्ण कुमार का जयपुर में चल रहा है इलाज फतेहपुर में बिजली विभाग के लाइनमैन कृष्ण कुमार को लाइन फॉल्ट ठीक करते समय करंट लग गया, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। हालत नाजुक हो गई थी तब गांव वालों ने तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया जा हालत नाजुक देख के सीकर रेफर किया इस घटना के बाद परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही काआरोप लगाया है।ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश है गुरुवार सुबह 9:00 बजे से कृष्ण कुमार के परिजन, ग्रामीण और सर्व समाज के लोगों ने बिजली विभाग कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू किया। 24 घंटे बीत जाने के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारियों और परिजनों के बीच कोई सहमति नहीं बन पाई है।बिजली विभाग को गैर जिम्मेदार ठहराते हुए ग्रामीण के लोग धरना प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारियों ने रात भी वहीं बिताई। लोग सड़क पर ही सोए और खाना भी वहीं खाया। दिनभर चले धरने के दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ कई दौर की वार्तालाप हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।जयपुर में चल रहा इलाज घायल लाइनमैन को पहले सीकर अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया गया है। धरने में महिपाल नेहरा, प्रभु सिंह कारंगा, इमरान खान, पार्षद धर्मेंद्र महिचा, पार्षद इस्माइल खान, कामरेड हेमेंद्र महला, कॉमरेड कैलाश बलारा, पार्षद बाबू चेजारा, सरपंच आबिद हुसैन, पार्षद सुरेश चिरानिया, सुरेंद्र महिचा, पूर्व जिला परिषदसदस्य रामस्वरूप महिचा, अशोक गोदारा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य महावीर मेव, एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव अंकित चौधरी सहित गांव के सैकड़ों लोग मौजूद हैं। यह है पूरा मामला परिवार ने बताया कृष्ण कुमार बिजली विभाग में काम करने वाली एक पार्टी के लिए लाइनमैन के रूप में कार्यकर्ता था। बुधवार को फोन पर जानकारी मिली कि बिरानिया गांव में 11 हजार केवी लाइन पर दो फॉल्ट है, जिसे सही करना हैं। कृष्ण कुमार फॉल्ट ठीक करने पोल पर चढ़े और एक फॉल्ट सही कर दिया, लेकिन दूसरा फॉल्ट सही करते समय लाइन चालू हो गई। जिसके कारण कृष्ण कुमार को करंट लगा और वह पोल से नीचे आ गिरा। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने कृष्ण कुमार को कस्बे के राजकीय धानुका उप जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे जहां गंभीर हालत में कृष्ण कुमार को जिला अस्पताल सीकर रेफर कर दिया। जहां से गंभीर हालत होने पर एसएमएस हॉस्पिटल जयपुर रेफर कर दिया जहां हालत नाजुक बताई जा रही है इलाज चल रहा है

Aug 8, 2025 - 20:40
 0  4

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow