भगिनी निवेदिता विद्या भारती हायर सेकेण्डरी स्कूल कंडेल चारामा में सावन माह का आयोजन
चारामा!भगिनी निवेदिता विद्या भारती हायर सेकेण्डरी स्कूल कंडेल चारामा में सावन माह के अवसर पर पार्थिव शिव लिंग की पूजा आराधना का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की *प्राचार्य अंजू द्विवेदी*, शिक्षक, शिक्षिकाएं और बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। इस अवसर पर सभी ने बाबा भोलेनाथ से सारे संसार के लोगों के लिए खुशियों की कामना की। यह आयोजन सावन माह के पवित्रता और भक्ति का प्रतीक है, जिसमें सभी ने मिलकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की और उनके आशीर्वाद की कामना की।
What's Your Reaction?





