फतेहपुर-चूरू बाइपास पर एक्सयूवी डिवाइडर से टकराई
(सीकर विनोद वर्मा): फतेहपुर से रामगढ़ चुरु बाई पास पर हुई घटना इस घटना में xuv में सवार हरियाणा थे जिनकी मौके पर पहुंच कर रामगढ़ की पुलिस ने हॉस्पिटल पहुंचाया घायलों को, प्राथमिक उपचार के बाद चुरु जिला अस्पताल रेफर रेफर किया फतेहपुर के रामगढ़ कस्बे के फतेहपुर-चूरू बाइपास पर बुधवार रात एक सड़क हादसे में एक्सयूवी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त होगई। हादसे में सवार हरियाणा निवासी दो युवक घायल हो गए। रामगढ़ पुलिस के अनुसार देर रात एक्सयूवी गाड़ी फतेहपुर से चूरू की ओर जा रही थी। हाईवे पर अचानक घुमाव आने से गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया और वह रेलिंग तोड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।ओर गाड़ी में बैठे दो सवार बुरी तरा घायल हो गए हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस की टीम ने घायलों में दो लोग नवीन और नरेंद्र को रामगढ़ के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सिर में गंभीर चोट लगने के कारण जिला अस्पताल चूरू रेफर किया गया।फिलहाल जिला अस्पताल में दोनों का उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?







