7 साल बाद अपने गांव आया हत्यारा, गिरफ्तार
आरोपी 7 साल बाद भाई की मौत पर घर आया, पुलिस ने पकड़ा; आरोपी मर्डर कर दिल्ली भागा था सीकर की खंडेला पुलिस ने मर्डर मामले में 7 साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हत्या के बाद दिल्ली भाग गया था और मजदूरी करने लगा था। ताऊ के बेटे की मौत पर गांव आने पर आरोपी पकड़ा गया। मृतक आरोपी के बहनोई की बहन से बात करता था। इस बात पर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। आरोपी फरारी के अंदर मोबाइल नहीं रखता, था गांव आने पर पकड़ा खंडेला थाना SHO इंद्रप्रकाश यादव ने बताया- हत्या के आरोपी महेश कुमार योगी (32) पुत्र वज्र लाल योगी निवासी गिरावडी मोड को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। आरोपी मोबाइल नहीं रखता था। इस कारण उसकी लोकेशन भी पता नहीं चल रही थी। उसकी संभावित जगहों पर दबिश दी 3 दिन पहले अपने ताऊ के बेटे की मौत पर शोक सभा में शामिल होने गांव आया था। पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिल्ली में रहकर मजदूरी करने लगा था। आरोपी 7 साल पहले मर्डर कर भागा था SHO ने बताया- मामले को लेकर 12 अप्रैल 2018 को महेश कुमार निवासी कांवट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया था कि 11 अप्रैल 2018 को दोपहर 3 से 4 बजे के बीच उसके भाई हंसराज के पास महेश योगी के बहनोई सरदार मल का कॉल आया था। सरदार मल से मिलने के लिए हंसराज बाइक पर गया था लेकिन अगले दिन तक वापस नहीं लौटा। इस पर परिवार ने पुलिस को सूचना दी। खंडेला पुलिस चौकी से दोपहर से सूचना मिली कि एक डेड बॉडी सलेदी पुरा बीहड़ में पड़ी है। पहचान करने पर शव हंसराज का मिला।आरोपी ने गला रेत कर पहले हत्या की फिर उस पर तेजाब डाला था मृतक के भाई महेश कुमार ने बताया कि हंसराज महेश योगी के बहनोई सरदार मल की बहन से बातचीत करता था। इस बात को लेकर सरदार मल नाराज चल रहा था। ऐसे में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हंसराज की हत्या कर दी थी। SHO ने बताया- मामले में सबसे पहले सरदार मल को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया था कि उसके साथ वारदात में महेश योगी भी शामिल था। पहले हंसराज को शराब पिलाई। उसके बाद गला रेतकर हत्या करदी फिर तेजाब डाल दिया था।अब आरोपी पुलिस हिरासत में है
What's Your Reaction?







