जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में मॉडल स्कूल ने फहराया परचम
चित्रांश शर्मा 67 वीं जिला स्तरीय 14 वर्षीय छात्र-छात्रा वर्ग प्रतियोगिताओं में मॉडल स्कूल ने फहराया परचम। विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं के दौर में मॉडल स्कूल शाहपुरा के विद्यार्थियों ने आज स्विमिंग, शतरंज एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्राचार्य ईश्वर लाल मीणा ने बताया कि 14 वर्षीय बालिका तैराकी प्रतियोगिताओं में मॉडल स्कूल शाहपुरा को चैंपियनशिप मिली , शतरंज प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम स्थान गर्वित सोमानी एवं तृतीय स्थान हार्दिक माहेश्वरी का रहा साथ ही 14 वर्षीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
What's Your Reaction?





