26 जनवरी में एस स्कूल कार्यक्रम
अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के राष्ट्रीय महासचिव, श्री शिव कुमार पासवान जी और पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष/सदस्य बिहार प्रदेश, श्री राजेश कुमार पासवान जी को एम एस पब्लिक स्कूल बलवा धत्ता, कपसिया, मधुबनी, बिहार के संचालक/प्रिन्सिपल श्री राम किशुन जी ने गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया। इस कार्यक्रम में, आयोग के राष्ट्रीय महासचिव, श्री शिव कुमार पासवान जी ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। इस खास मौके पर आयोग की टीम, बच्चों के अभिभावक और स्कूल के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। बच्चों के बीच उत्साह और ऊर्जा का माहौल था। सम्मान के लिए, आयोग के पदाधिकारियों ने स्कूल संचालक/प्रिन्सिपल श्री राम किशुन जी को धन्यवाद दिया। यह आयोजन न केवल बच्चों को प्रेरित करने वाला था, बल्कि मानवाधिकारों व मानव तस्करी को रोकने के प्रति जागरूकता फैलाने का भी एक अच्छा प्रयास था।
What's Your Reaction?







