26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर हैदराबाद अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग संगठन की बैठक
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग संगठन के प्रदेश व जिले के पदाधिकारियों द्वारा बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष अमजद खान जी द्वारा झंडारोहण किया गया उसके बाद बैठक में प्रदेश में मानवाधिकारों की रक्षा के लिए पर पूरी टीम के साथ विस्तृत विचार किया गया साथ ही संगठन के मुख्य उद्देश्य मानव तस्करी को रोकने लिए विस्तार से विचार-विमर्श किया गया और मजबूत टीम बनाने और सभी जिलों में मानव श्रृंखला बनाने के लिए श्री रणनीति बनाई गयी और मानव तस्करी को रोकने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करने लिये संकल्प लिया गया आगामी समय में जगह-जगह पर जागरूकता अभियान चलाकर मानव तस्करी को रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जायेगा। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के साथ लिगल एडवाइजर जमील अहमद, मजहर साहब, गाजीउद्दीन साहब सहित संगठन तेलंगाना प्रदेश की पूरी टीम मौजूद रहीं।
What's Your Reaction?







