ऋण जागरूकता शिविर आयोजित

अजमेर, 29 अगस्त। राजस्थान अनुसूचित जाति जन जाति वित्त विकास सहकारी निगम लिमिटेड अजमेर द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी के लिए शिविर का आयोजन नगर निगम परिसर में किया गया। सामाजिक न्याया एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक श्री प्रफुल्ल चन्द्र चालिसा ने बताया कि शिविर राजस्थान अनुसूचित जाति जन जाति वित्त विकास सहकारी निगम लिमिटेड अजमेर, और सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च संस्था के सयुक्त तत्वाधान से आयोजित किया गया। इसमें सभी असंगठित वर्ग, बेरोजगार, स्ट्रीट वेंडर के इंदिरा गाँधी क्रेडिट कार्ड योजना के लिए आवेदन कराया गया। शिविर में अनुसूचित जाति जन जाति वर्ग के लिए संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी और पेम्पलेट भी वितरण किये। शिविर में मुख्य अतिथि डॉ. शंकर यादव (राज्यमंत्री) अध्यक्ष अनुसूचित जाति वित्त आयोग उपस्थित रहे। राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. शंकर यादव की अध्यक्षता में नगर निगम में कैंप आयोजित किया गया। इसमें उन्होंने बताया की ज्यादा से ज्यादा आवेदन करवाए जाए। खुद का व्यवसाय शुरू करे। अनुजा निगम की और से अनुदान राशी 10 हजार से 50 हजार हैं। सरकारी गारंटर की बाध्यता भी खत्म कर दी गयी हैं। साथ ही सरकार की सभी जन कल्याणकारी एवं जन हितकारी योजनाओं का लाभ सभी नागरिक अधिक से अधिक उठाए। डॉ. शंकर यादव ने सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च संस्था द्वारा शिविर में दी जा रही कीओस्क और ई मित्र सेवाओं के लिए सीफार संस्था कार्यकत्र्ताओं के कार्य को सराहा। उन्होंने अधिक अधिक वंचित समुदाय को जन कल्याणकारी योजनाओं से जुडाव का आह्ववान किया।

Aug 29, 2023 - 23:12
 0  4
ऋण जागरूकता शिविर आयोजित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper