गांधी जयंती के उपलक्ष पर विधालय में भिन्न -भिन्न कार्यक्रमों सहित दिया गया स्वच्छता का संदेश

नागौर के निकटवर्ती ग्राम भोजासर गांधी जयंती को लेकर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भोमासर (नागौर )में 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के शुभावसर पर स्वच्छता पखवाड़ा एवम् स्वीप कार्यक्रम के तहत सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई सहित मतदाता जागरूकता रैली और प्रभात फेरी निकाली गई , प्रधानाचार्य तेजाराम भाम्बू ने बताया कि इस दौरान विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर ,भोमियाजी मंदिर परिसर सहित गांव के सार्वजनिक स्थलों की साफ - सफाई करते हुए स्वच्छ भारत का संदेश दिया । साथ ही विद्यार्थियों ने ढोल ,मंजीरों सहित स्वच्छता एवम् मतदाता जागरूकता के नारे लिखी तख्तियो के साथ स्वच्छता एवम् मतदाता जागरूकता रैली ( स्वीप) और प्रभात फेरी निकालकर,इसके उपरांत महात्मा गांधी एवम् लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण ,दीप प्रज्वलित करते हुए महान विभूतियों का स्मरण किया । इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता एवम् गांधी जी की जीवनी से संबंधित भाषण प्रतियोगिता,कविता व झाँकी प्रस्तुत की गई ,जिसमें पूजा जांदु प्रथम ,विक्रम गोदारा द्वितीय एवं महेश प्रजापत तृतीय स्थान पर रहे । इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ व्याख्याता आसुराम भाम्बू , हरिराम चांगरा, महेश कुमार ,हनुमान सहाय मीणा, रामपाल खोजा ,मेहरामाराम जांगू ,गुमानाराम भूंकर, ओमप्रकाश पोटलिया ,गोमाराम भूंकर , मनफूल गोदारा सहित विद्यालय के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

Oct 2, 2023 - 21:09
Oct 2, 2023 - 21:09
 0  10
गांधी जयंती के उपलक्ष पर विधालय में भिन्न -भिन्न कार्यक्रमों सहित दिया गया स्वच्छता का संदेश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper