किशोरी के साथ चार युवकों ने किया गैंगरेप, बनाया अश्लील Video, सोशल मीडिया पर किया वायरल
कुशीनगर. रामकोला थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ चार युवकों ने गैंगरेप किया. इस दौरान अश्लील वीडियो बना लिया गया. आरोपियों ने पीड़िता को कहीं भी शिकायत करने पर वीडियो वायरल कर जान से मार देने की धमकी दी थी, जिससे डर कर उसने चुप्पी साध ली थी. शनिवार को आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने गैंगरेप, पॉक्सो एक्ट एवं जान से मार देने की धमकी के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. पुलिस को पीड़िता की मां द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 से 15 वर्ष के बीच की किशोरी बीते 3 अगस्त की शाम को अपने गांव के ही मित्र युवक राहुल पुत्र कन्हैया खटिक से मिलने गांव के बाहर गयी हुई थी। आरोप है कि बगल के रहने वाले तीन युवक राजन राजभर पुत्र घूरा, गोलू पुत्र कैलाश राजभर, सचिन पुत्र राजन राजभर और एक किशोर ने किशोरी अपने मित्र से मिलते देख लिया. इसके बाद तीनों युवक और उनके साथी किशोर मिलकर किशोरी को खींच कर गन्ने के खेत में खींच ले गए. वहां तीनों युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उनका साथी किशोर दुष्कर्म किए जाने का वीडियो बनाता रहा।। गैंगरेप के बाद आरोपियों ने किशोरी को दुष्कर्म का वीडियो दिखाते हुए धमकी दी कि अगर वह इस घटनाक्रम के बारे में किसी से शिकायत करेगी तो वे वीडियो को वायरल कर देंगे और उसकी हत्या कर देंगे. उनकी धमकी से डरी सहमी पीड़िता ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताया और चुप्पी साध ली. शनिवार को आरोपी युवकों ने दुष्कर्म का वीडियो वायरल कर दिया. इसकी जानकारी होने पर पीड़िता की मां ने अपनी बेटी से घटना के बारे में जानकारी ली और कार्रवाई के लिए रामकोला थाने में तहरीर दी।।
What's Your Reaction?





