क्राइम ब्रांच भोपाल ने गौतम नगर क्षेत्र में जुआ खेल रहे 10 जुआरियों किया गिरफ्तार

भोपाल : क्राइम ब्रांच की टीम ने गौतम नगर थाना इलाके में एक मकान दबिश दी। पुलिस ने जुआ खेलते दस जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 31 हजार रुपए की नकदी जब्त की गई है। गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। क्राइम ब्रांच से मिली सूचना पर मंगलवार की रात चौकसे नगर के मकान नंबर 108 में दबिश दी थी। आरोपियों की पहचान जहीर उद्दीन पिता वकील उद्दीन उम्र 48 वर्ष, सुनील कुमार पिता बालकिशन उम्र 60 वर्ष, अनीस खान पिता सईद खान उम्र 40 वर्ष, पवन खत्री पिता जनक राज खत्री उम्र 62 वर्ष, मुन्ना मियां पिता अब्दुल रहमान उम्र 60 वर्ष, जाकिर अली पिता रमजान अली उम्र 41 वर्ष, कमल सिंह साहू पिता हरप्रसाद उम्र 45 वर्ष, नवेद खान पिता अब्दुल कबीर उम्र 35 वर्ष, मो. अबरार पिता निसार उम्र 40 वर्ष, मो. इरशाद पिता मो. गफ्फार उम्र 35 वर्ष के रूप में की गई है।। आरोपी सार्वजनिक स्थान पर अपनी उपस्थिति छुपाते हुए अवैध रूप से जुआं खेल रहे थे, जिनका कृत्य 3/4) जआ एक्ट के तहत दण्डनीय पाया गया। आरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते व (30,900) तीस हजार नौ सौ रुपए को जब्त किया गया है। फरार आरोपी राजा पंजाबी की तलाश की जा रही है।

Jul 26, 2023 - 13:08
 0  1
क्राइम ब्रांच भोपाल ने गौतम नगर क्षेत्र में जुआ खेल रहे 10 जुआरियों किया गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper