खेल जगत से गर्व की बड़ी ख़बर

एस. जे. स्केटिंग अकैडमी के होनहार खिलाडी एस.जे. एफ़. आई. जिला स्तरीय स्केटिंग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण पदक हासिल करके एक बार फिर अपने कोच, परिवार और शहर का नाम रोशन किया है और अगले महीने होने वाली राज्य स्तरीय स्केटिंग खेल प्रतियोगिता में जगह बनाई कोच सैम सिद्दीकी के कुशल मार्गदर्शन और सख़्त मेहनत के साथ ट्रेनिंग ले रहे अरहम ख़ान ने अंडर-17 श्रेणी में बेहतरीन खेल दिखाते हुए दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए। उनकी स्पीड, बैलेंस और तकनीक ने दर्शकों और जजों को प्रभावित किया। अरहम खान ने अंडर-17 श्रेणी का पूरे मैच के दौरान उनका प्रदर्शन बेहद रोमांचक रहा और फाइनल रेस में उन्होंने शानदार फिनिश दी। कोच सैम सिद्दीकी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “अरहम ने न सिर्फ मेहनत की है, बल्कि अनुशासन और खेल भावना का भी अद्भुत उदाहरण पेश किया है। यह उपलब्धि आने वाले बड़े लक्ष्यों की ओर पहला कदम है और मुझे पूरा विश्वास है कि वे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेंगे।” इस जीत से एस. जे. स्केटिंग अकैडमी, खिलाड़ियों के परिवार और पूरे स्केटिंग समुदाय में खुशी और गर्व का माहौल है। यह सफलता साबित करती है कि सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता।

Sep 26, 2025 - 17:01
 0  37

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow