जमीन विवाद को लेकर बदमाश ने महिला को ट्रैक्टर से कुचला, हालत गंभीर
बूंदी। बूंदी जमीन विवाद को लेकर खेत पर काम कर रही एक महिला की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने हथियार से मारपीट कर एक युवक को घायल कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. आरोपियों ने एक दिन पहले ही जान से मारने की धमकी दी थी। नैनवां इलाके के पाई गांव में जमीन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि 2 ट्रैक्टरों में सवार 6 लोगों ने महिला के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसी बीच महिला के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाते देख उसका देवर मनीष मीना भी मौके पर पहुंच गया और अपनी भाभी को बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया और आरोपी मौके से भाग गया। दिल्ली-एनसीआरभारतराज्यछत्तीसगढ़विश्वमनोरंजनवीडियोखेलधर्म-अध्यात्मविज्ञानप्रौद्योगिकीCG-DPREPaperCOVID-19व्यापारजरा हटकेलाइफ स्टाइलसम्पादकीयPhoto Stories BREAKING बालों से जुड़ी ये 5 गलतियां बनती हैं इनके टूटने का कारणHC ने 2 PSA हिरासतों को रद्द कर दियावानुअतु द्वीप समूह में 6.4 तीव्रता का भूकंप आयाट्यूशन पढ़ने कोचिंग सेंटर गई छात्रा लापता, केस दर्ज400 फ़ीट गहरी में गिरी कार, i phone 14 ने बचाई जानचंडीगढ़ एमसी हाउस में हंगामा बढ़ने पर 8 AAP पार्षद निलंबितक्या गर्मी में हल्दी वाला दूध पीना सही हैनाबालिग के मुँह में टेप लगाकर 4 घंटे किया बलात्कार, दरिंदा गिरफ्तारस्पीकर ओम बिरला ने अविश्वास प्रस्ताव को मंजूरी दे दीपालक की इस डिश को कोई भी नहीं कर पाता मना Home/भारत/जमीन विवाद को लेकर... भारत जमीन विवाद को लेकर बदमाश ने महिला को ट्रैक्टर से कुचला, हालत गंभीर ₹243.13 Shantanu Roy26 July 2023 7:15 PM x हमें फॉलो करें बड़ी खबर बूंदी। बूंदी जमीन विवाद को लेकर खेत पर काम कर रही एक महिला की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने हथियार से मारपीट कर एक युवक को घायल कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. आरोपियों ने एक दिन पहले ही जान से मारने की धमकी दी थी। नैनवां इलाके के पाई गांव में जमीन को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि 2 ट्रैक्टरों में सवार 6 लोगों ने महिला के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसी बीच महिला के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाते देख उसका देवर मनीष मीना भी मौके पर पहुंच गया और अपनी भाभी को बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया और आरोपी मौके से भाग गया। Also Read - ट्यूशन पढ़ने कोचिंग सेंटर गई छात्रा लापता, केस दर्ज घटना की जानकारी मिलते ही नैनवां पुलिस मौके पर पहुंची और महिला और घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक के दोनों पैर बुरी तरह घायल हो गए। मनीष मीना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसकी भाभी मंगलवार दोपहर 12 बजे खेत में बाड़ लगाने का काम कर रहे थे, उसी दौरान कुछ लोग दो ट्रैक्टर लेकर हमारे खेत में घुस आए. विरोध करने पर ट्रैक्टर चला रहे लोगों ने उसकी भाभी पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। यह देख जब वह और उसके परिवार के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। नैनवां डीएसपी योगेश चौधरी ने बताया कि प्रथम दृष्टया जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। आरोपियों की तलाश में 2 थानों की 4 टीमें भेजी गई हैं. पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी. पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
What's Your Reaction?





