जयपुर: फ्री स्मार्टफोन लेने की होड़ महिलाओं में हुई धक्का-मुक्की तो पुलिस ने बरसाए डंडे
*जयपुर:* इंदिरा गांधी फ्री स्मार्ट फोन योजना के तहत स्मार्ट फोन लेने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ केन्द्रों पर देखने को मिल रही है। शनिवार को राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बनीपार्क केन्द्र पर सुबह आठ बजे से ही महिलाओं की कतार लग गई। केन्द्र का गेट जैसे ही खुला तो कतार में लगी महिलाओं की भीड़ अनियंत्रित हो गई और धक्का-मुक्की होने लगी। हालात ऐसे हो गए कि यहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों को महिलाओं को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। बल प्रयोग के कारण अफरा-तफरी मच गई और कुछ महिलाएं गिरने से चोटिल भी हो गई। बाद में कतार लगाकर महिलाओं को केन्द्र में प्रवेश कराया गया।.
What's Your Reaction?





