जयपुर :- 4 साल की मासूम के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

जयपुर से 4 साल की मासूम के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी खेल के दौरान बच्ची को उठाकर अपने घर में ले गया और दुष्कर्म को अंजाम दिया।। मां ने शक होने पर पड़ोसी के गेट को धक्का मार खोलकर बच्ची को छुड़वाया। इसके बाद पीड़िता की मां ने मानसरोवर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।। पुलिस के अनुसार एमपी निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत में बताया कि वह अपने पति और दो बच्चों के साथ मानसरोवर में रहती है। दोनों पति-पत्नी प्राइवेट जॉब पर हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि रोजाना की तरह 21 जुलाई को भी सुबह दोनों पति-पत्नी बच्चों को घर पर छोड़कर अपने-अपने काम पर चले गए। आरोपी पड़ोसी उनके घर में घुस आया और उनकी 4 साल की बेटी को उठाकर अपने साथ ले गया। इसी दौरान लड़की की मां किसी काम के चलते वापस घर लौट आई। घर में बेटी को गायब देखकर इधर-उधर खोजा मगर बच्ची का कुछ पता नहीं चला। वहीं पड़ोसी का गेट अंदर से लॉक था महिला के शक होने पर धक्का देकर गेट खोलने पर आरोपी पड़ोसी के साथ उसकी बेटी दिखी। बेटी को महिला अपने घर ले आई। बाद में बेटी ने सारे वारदात का खुलासा किया। जिसके बाद परिजनों ने पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

Jul 23, 2023 - 19:51
 0  1
जयपुर :- 4 साल की मासूम के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper