जिला कलक्टर ने की विकसित भारत संकल्प यात्रा की प्रगति की समीक्षा , जन शिकायतो के निस्तारण को गति प्रदान करने के लिए अधिकारियों से की चर्चा
*विकसित भारत संकल्प यात्रा' को जिले में सफल बनाने के लिए विधायक श्री लालाराम बैरवा ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश* शाहपुरा, 01 जनवरी | भारत सरकार के निर्देशानुसार 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' की जिले में सफल क्रियान्वयन एवं संबन्धित पोर्टल पर नियमित रिपोर्टिंग तथा जन शिकायत निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए जिला कलक्टर श्री टीकम चन्द बोहरा की अध्यक्षता में प्रगति समीक्षा बैठक जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' से संबन्धित अब तक की प्रगति की समीक्षा की व संबन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए | उन्होंने समस्त डे नोडल अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिविरों के दौरान संबन्धित पोर्टल पर नियमित प्रगति रिपोर्ट संबन्धित उपखण्ड अधिकारियों के अनुमोदन से पीनियमित रूप से दर्ज की जानी है| विधायक श्री लालाराम बैरवा ने बैठक में जिले को अग्रणी स्थान दिलाने और जमीनी स्तर पर किए जा रहे प्रयासों को सफलता करने के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया | उन्होंने अधिकारियों से बात करते हुए कहा कि वे संबन्धित योजनाओं में ग्राम-पंचायतवार प्रगति की समीक्षा भी करें और वंचितों को तुरन्त मौके पर लाभान्वित कर राहत दिलाएँ, जिससे इन योजनाओं में शत-प्रतिशत के लक्ष्य को अर्जित कर जिले को अग्रणी स्थान दिलाया जा सके | जिला कलक्टर ने समस्त उपखण्ड अधिकारियों, डे नोडल अधिकारियों एवं विभागीय अधिकारियों को जमीनी स्तर पर 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' की समस्त गतिविधिओं की निगरानी, सफल क्रियान्विति एवं संबन्धित पोर्टल पर रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये | उन्होने भारत को 2047 तक विश्व के विकसित राष्ट्रों में अग्रणी राष्ट्र के तौर पर शुमार करने में जिलेवासियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हमारा संकल्प विकसित भारत पोर्टल https://pledge.mygov.in/viksit-bharat/ पर जाकर अधिक से अधिक लोगों को ‘विकसित भारत संकल्प’ की शपथ भी दिलाने के निर्देश संबन्धित अधिकारियों को दिये| बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने माय भारत वोलेंटियर्स में 15-29 वर्ष के युवाओं के पंजीकरण को भी अभियान स्तर पर करने के निर्देश संबन्धित अधिकारियों को दिये| वहीं उन्होंने 'धरती कहे पुकार के' नाट्यमंचन के गुणवत्ता के स्तर को सुधारने ने निर्देश समस्त डे नोडल एवं संबन्धित अधिकारियों को दिये| बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री विनीत कुमार बंसल, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री चन्दन दुबे , नगर परिषद सभापति श्री रघुनंदन सोनी सहित सभी जिला सस्तरीय अधिकारिगण समस्त उपखण्ड अधिकारीगण, समस्त तहसीलदार, डे नोडल अधिकारी सहित अन्य संबन्धित अधिकारी उपस्थित रहे|
What's Your Reaction?





