नई दिल्ली: कौन होगा राजस्थान में बीजेपी का चेहरा? केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत ने दिया ये जवाब
*नई दिल्ली:* केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का मानना है कि विधानसभा चुनाव जीतने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा पर्याप्त है। भाजपा सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ते हुए अशोक गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकेगी। शेखावत ने राज्य के राजनीतिक मुद्दों पर पत्रिका से खुलकर चर्चा की। उनसे बातचीत के कुछ अंश प्रस्तुत हैं।. *सवाल: परिवर्तन यात्राओं के पीछे भाजपा की क्या रणनीति है:* जवाब: राजस्थान की जनता में गहलोत सरकार के खिलाफ आक्रोश है। पहले जनाक्रोश यात्राओं के माध्यम से सरकार को जगाने की कोशिश की। अब परिवर्तन यात्राओं के माध्यम से ऐतिहासिक परिणाम लाने का माहौल बनेगा।. *सवाल: परिवर्तन यात्रा में क्या सभी प्रमुख नेता जुड़ेंगे:* जवाब: यात्राओं के शुभारंभ के समय सभी प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे। इसके बाद रोटेशन में हर यात्रा में राजस्थान के वरिष्ठ नेता रहेंगे। केंद्र सरकार के मंत्री भी किसी न किसी दिन यात्राओं में शामिल होंगे।. *सवाल: भाजपा में गुटबाजी को लेकर आप क्या कहेंगे:* जवाब: भाजपा कार्यकर्ता महत्वाकांक्षाओं के साथ आगे बढ़ता है, यह उचित भी है, लेकिन वह परिवारभाव और विचारधारा को लेकर चलता है। कांग्रेस के कुराज को उखाड़ फेंकना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है।. *सवाल: भाजपा में लड़ाई तो चेहरे की ही है, चेहरा कौन होगा:* जवाब: प्रधानमंत्री मोदी का ही चेहरा चुनाव जिताने के लिए पर्याप्त है। चुनाव के बाद विधायक और संसदीय बोर्ड निर्णय करेगा।. *सवाल: 'परिवर्तन यात्रा' से पहले वसुंधरा राजे की धार्मिक यात्रा सुर्खियों में है। इसे कैसे देखते हैं:* जवाब: क्या व्यक्तिगत आस्था को लेकर धार्मिक स्थल पर जाने के लिए पार्टी से अनुमति लेनी पड़ेगी? कुछ बड़ा करने से पहले हमारे यहां दर्शन करने की परंपरा है।. *सवाल: मुख्यमंत्री गहलोत संजीवनी घोटाले में आपके खिलाफ लगातार आक्रामक हैं:* जवाब: जोधपुर की जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया और गहलोत परिवार के अजेय होने का घमंड तोड़ दिया। उसकी टीस गहलोत को है। इसलिए मेरा नाम जोड़ा गया।
What's Your Reaction?





