नवगठित जिले शाहपुरा में सार्वजनिक शमशान निर्माण हेतु भूमी आवंटित

शाहपुरा, 10 जनवरी | जिला कलेक्टर टीकम चन्द बोहरा के निर्देशानुसार नवगठित जिले शाहपुरा में अधिकाधिक जिलेवासियों के हितो को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यों हेतु भूमी आवंटित की गई है | जिला कलेक्टर टीकम चन्द बोहरा द्वारा सार्वजनिक शमशान हेतु ग्राम रुगनाथपुरा ग्राम पंचायत मिण्डोलिया तहसील शाहपुरा में 0.25 हैक्टर भूमि तथा ग्राम संतोषपुरा ग्राम पंचायत माताजी का खेड़ा तहसील शाहपुरा में 0.25 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है | ग्राम पंचायत मिंडोलिय के सरपंच गोपाल बैरवा ने बताया की उन्होंने प्रशासन गांवो के संग अभियान के तहत ग्राम वासियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए शमशान की भूमि के लिए अर्जी दी थी तथा अब भूमि को प्रशासन द्वारा स्वीकृति मिलने से गांव में ग्राम वासियों को सामूहिक सुविधा मिल सकेगी |

Jan 10, 2024 - 17:03
 0  4
नवगठित जिले शाहपुरा में सार्वजनिक शमशान निर्माण हेतु भूमी आवंटित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow