न्यू मॉर्डन स्कूल कुमार मौहल्ला शाहपुरा में मनाई कृष्ण जन्माष्टमी
शाहपुरा(भीलवाड़ा)। 7 सितम्बर 2023 को शाहपुरा (भीलवाड़ा) में न्यू मोर्डन स्कूल कुमार मौहल्ला में आज कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का मनमोहक आयोजन प्रस्तुत किया। सर्वप्रथम विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुनीता राठौड ने विसिष्ठ अथिति भगवत सिंह राणावत और विद्यालय के स्टॉफ के साथ कार्यक्रम की शुरुआत प्रथम पूज्य श्री गणेश जी की स्तुति से की। ततपश्चात छात्र-छात्राओं ने श्री कृष्ण जन्म से लेकर कंस वध तक लीलाओं को प्रस्तुत किया। साथ ही विद्यार्थियों ने वासुदेव द्वारा श्री कृष्ण को गोकुल ले जाने का दृश्य प्रस्तुत किया, तथा माखन चुराते हुए श्री कृष्ण की बाल रूप की झांकी प्रस्तुत की, ततपश्चात कृष्ण सुदामा मिलन की झांकी व राधा कृष्ण का सखियों के साथ का बहुत ही मनमोहक दृश्य प्रस्तुत किया। इसके अलावा विद्यार्थियों द्वारा कुछ अन्य झांकीयो का भी आयोजन किया :- खाटूश्यामजी की झांकी, दुर्गा माता जी की झांकी, राम-सीता जी, लष्मन जी हनुमान जी की झांकी आदि प्रस्तुत की। जिसमें सबसे प्रमुख झांकी खाटूश्यामजी की, राधा कृष्ण जी की, सुदामा कृष्णा जी की ओर शिव पार्वती जी की रही। कार्यक्रम अंत में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुनीता राठौड ने कहा कि सांस्कृति किसी राष्ट्र की पहचान होती है। इसके माध्यम से नागरिकों को देश के अतीत का बोध होता है। भारतीय की गौरवशाली प्राचीन संस्कृति ने देश-दुनिया को राह दिखाने का काम किया है। न्यूज़ रिपोर्ट :- चित्रांश शर्मा
What's Your Reaction?





