पापा की परी का बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा: नशे में धुत होकर पुलिसकर्मी को दी गालियां
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शराब के नशे में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। महिला अपने पुरुष मित्र के साथ बीच सड़क पर जमकर हंगामा रही थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी महिला ने गाली गलौज की। महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भोपाल के शाहपुरा इलाके के त्रिलंगा का यह मामला है। जहां शुक्रवार देर शाम एक युवती ने जमकर हंगामा किया। दरअसल युवती शराब के नशे में थी और उसने अचानक सड़क पर चिल्लाना शुरु कर दिया। इतना ही नही युवती आते जाते लोगों को गालियां भी दे रही थी। हंगामा कर रही युवती के साथ उसका एक मित्र भी मौजूद था। जो उसे लगातार समझने की कोशिश करने के साथ वहा से ले जाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने महिला को समझाइश देते हुए मौके से जाने के लिए कहा पर महिला नशे की हालत में पुलिस से ही भिड़ गई। वहीं महिला पुलिसकर्मी साथ में नहीं होने के कारण पुरुष पुलिसकर्मी असहाय नजर आए। महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। हंगामा शांत करने के लिए पुलिस लगातार युवती को समझने की कोशिश करते रहे। वहीं नशे की हालत में युवती पुलिस के साथ बात्मीजी करती थी। वहीं कुछ देर बाद युवक दोस्त ने समझा बुझा कर अपने साथ ले गया।
What's Your Reaction?





