प्यार के लिए अब अंजू ने पार की सरहद, दो बच्चों-पति को छोड़कर प्रेमी के पास पहुंची लाहौर
इन दिनों भारत से लेकर पाकिस्तान तक सीमा हैदर और सचिन मीना की प्रेम कहानी की चर्चा है। प्यार में गिरफ्तार सीमा अपने चार बच्चों के साथ बिना वीजा के सीमा पार कर भारत आ गई। वह भी जांच एजेंसियों के निशाने पर हैं। लेकिन, सीमा और सचिन का पबजी प्रेम सुर्खियां बटोर रहा है। लेकिन, इस बीच सीमा हैदर की इससे उलट तस्वीर सामने आई है। वीजा में शादी के लिए पाकिस्तान आने का जिक्र अंजू के विजिट वीजा में शादी के लिए पाकिस्तान आने का भी जिक्र है। हालांकि, सीमा की तरह अंजू का भी प्यार के लिए सीमा पार करना चर्चा का विषय बन गया है। अंजू अपने पति से जयपुर जाने की बात कहकर निकली थी अंजू के पति अरविंद ने मीडिया को बताया कि उसकी पत्नी जयपुर जाने की बात कहकर उसे छोड़कर चली गई थी. उसने कहा कि वह एक दोस्त से मिलने के लिए जयपुर निकली थी। पहले उसने नहीं बताया कि वह पाकिस्तान गई है, लेकिन आज उसने कहा कि वह लाहौर में है और अपने दोस्त के घर चली गई. दो-तीन दिन में आने की बात भी कही जा रही है। नसरुल्लाह खैबर पख्तूनख्वा के दीर का रहने वाला है अंजू का प्रेमी नसरुल्ला पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दीर का रहने वाला है और एक शिक्षक के रूप में काम करता है। इन दिनों वह मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के तौर पर काम कर रहे हैं। अंजू का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था लेकिन वर्तमान में वह राजस्थान में रहती हैं। अंजू 35 साल की हैं, जबकि नसरुल्लाह 29 साल के हैं। अंजू कथित तौर पर 21 जुलाई को विजिट वीजा पर पाकिस्तान पहुंची थी। उसके पासपोर्ट की प्रविष्टि से पता चला है कि अंजू का यात्रा वीजा अभी समाप्त नहीं हुआ है। फेसबुक के जरिए अंजू-नसरुल्लाह के बीच प्यार हुआ सीमा हैदर के लिए पबजी प्यार का जरिया बना तो अंजू को फेसबुक पर अपना प्यार मिला. सोशल मीडिया पर ही दोनों की पहले दोस्ती हुई, फिर प्यार परवान चढ़ा। इसके बाद अंजू पर प्यार इस कदर हावी हुआ कि वह सरहद की दीवार लांघकर पाकिस्तान पहुंच गई। अंजू की कहानी सीमा हैदर जैसी ही है भारत से पाकिस्तान गई लड़की अंजू और पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर की कहानी लगभग एक जैसी है। दोनों अपने प्यार के लिए सीमा पार कर चुके हैं. हालांकि अंजू वैध वीजा के साथ पाकिस्तान गई है, जबकि सीमा हैदर नेपाल के रास्ते भारत आई है, जिसकी जांच चल रही है. सोशल मीडिया के जरिए अंजू की मुलाकात पाकिस्तान में रहने वाले नसरुल्लाह से हुई और वहीं उसकी दोस्ती हो गई। उनके मुताबिक, दोस्ती प्यार में बदल गई, जिसके बाद वह अपने प्यार से मिलने पाकिस्तान चली गईं।
What's Your Reaction?





