बांग्लादेश से सकुशल अपने वतन लौट आया अजय, प्रेमिका से पत्नी बनी जूली ने ही पार कराई सरहद

मुरादाबाद का अजय सैनी घर आ गया हैं। अपनी मोहब्बत की खातिर उसने भी गैर कानूनी तरीके से बांग्लादेश में एंट्री पाई और अब वापस भी आ गया। घर वापसी के साथ ही उसे इंटेलिजेंस और ख़ुफ़िया विभाग की जांच भी झेलनी पड़ रही हैं। अजय ने सोशल मीडिया पर वायरल अपनी खूनी तस्वीर का सच भी बताया। उसने कहा की गिरकर चोट लग गई थी, इसलिए खून बह रहा रहा था। उसे जुली ने बंधक नहीं बनाया वह अपनी मर्जी से बांग्लादेश में रह रहा था।दरअसल, सरहद पार से जुड़ी ये प्रेम कहानी मुरादाबाद के सिविल लाइंस एरिया में नया गांव गौतम नगर के रहने वाले अजय की है। अजय (25) के पिता रामचंद्र रिक्शा चलाते थे। उनकी मौत हो चुकी है। परिवार में अजय की मां सुनीता के अलावा 2 बहनें और 2 भाई हैं।बहनों की शादी हो चुकी है। अजय की मां सुनीता बताती हैं उनका बेटा स्कूल की बस चलाता था। फिर टैक्सी चलाने लगा। करीब 2 साल पहले उसकी दोस्ती फेसबुक के जरिए बांग्लादेश की जूली से हुई थी। फिर दोनों आपस में घंटों चैटिंग करने लगे। करीब एक साल पहले की बात है। एक दिन जूली बांग्लादेश से अपनी 11 साल की बेटी हलीमा को लेकर मुरादाबाद आ गई। उसने कहा कि वो अजय से प्रेम करती है और शादी करना चाहती है। उसने कहा कि उसके शौहर की मौत हो चुकी है। वो वहां अकेली थी। इसलिए बांग्लादेश छोड़कर इंडिया आ गई है।। शादी से पहले इस्लाम धर्म छोड़ हिंदू धर्म अपना लिया था। फिर हिंदू रीति रिवाज से उसकी और अजय की शादी करा दी गई। हमने उसका नाम नहीं बदला, कहा जो नाम है वही रहने दो। हम उसे जूली ही बुलाते थे। उसकी बेटी हलीमा भी हिंदू बन गई थी। हमने उसका नाम भी नहीं बदला था। शादी करने के बाद जूली करीब 15 दिन रुकी थी। फिर वीजा का टाइम पूरा होने की बात कहकर चली गई। बोली जल्दी लौटकर आएगी। करीब साढ़े तीन माह पहले वो फिर से बांग्लादेश से मुरादाबाद आई। इस बार करीब 20 दिन तक मुरादाबाद में हमारे घर रुकी थी। इस दौरान वो बाकायदा पूजा पाठ करती थी। हिंदू महिलाओं की तरह साड़ी पहनती थी। हमें लगने लगा कि वो सही मायने में हमारे बेटे से प्यार करती है। हमने भी उसे पूरी तरह अपना लिया था।। ये करीब 3 महीने पहले की बात है। बहू जूली ने कहा कि उसका वीजा खत्म हो गया है। उसे रिनुअल कराने के लिए बांग्लादेश जाना होगा। उसने अजय से कहा कि वो उसे बॉर्डर तक छोड़ आए। कोलकाता तक साथ चलने की बात कहकर वो अजय को साथ ले गई थी। हालांकि अब अजय बांग्लादेश से वापस आ गया है।

Jul 26, 2023 - 11:58
 0  0
बांग्लादेश से सकुशल अपने वतन लौट आया अजय, प्रेमिका से पत्नी बनी जूली ने ही पार कराई सरहद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper