बाजरे की आड़ में गांजे की खेती
(सीकर विनोद वर्मा):_रानोली पुलिस ने दबिश देकर बाजरे की आड़ में पकड़ी गांजे की खेती, पौधों की कीमत 9 लाख रुपए पुलिस द्वारा जप्त किए गए गांजे के पौधे में भरे गांजे की कीमत लाखों में बताई गई है जिसको सीकर पुलिस ने दबिश देकर बरामद कर लिया है सीकर की रानोली थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई ढाणी में संयुक्त खातेदारी जमीन पर दबिश देकर गांजे के 64 किलो से ज्यादा पौधे जब्त किए हैं। बाजरे की आड़ में गांजे की खेती की जा रही थी। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। आज दांता रामगढ़ DYSP कैलाश कंवर ने रानोली पुलिस थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मामले का खुलासा किया कैलाश कंवर बाजरे के खेत में गांजे की खेती कर रहा था जिसने बाजरे कीआड़ में गन्ने के पौधे उगा रखे थे डीवाईएसपी कैलाश कंवर ने बताया कि वर्तमान में जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश के निर्देश पर 30 अगस्त से 31 अगस्त तक चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत रानोली SHO राजेश कुमार और उनकी टीम को सूचना मिली कि त्रिलोकपुरा इलाके में गढ़वालों की ढाणी में एक खेत में बाजरे की फसल के बीच गांजे की खेती की जाती है। इस सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। ओर चेक करने पर गांजे के पौधे बाजरे की आड़ में खेत में पाए गए जहां देखने पर सामने आया कि ढाणी में विष्णु के सामलाती पुराना कुआं की सामलाती गुण में अवैध रूप से गांजे के पौधे उगाए गए हैं। टीम ने वहां से 64.300 किलोग्राम हरे गांजे के पौधे जप्त किए। रेवेन्यू रिकॉर्ड में संयुक्त खातेदारी में रामू राम सहित कल 19 लोगों के नाम दर्ज हैं।पौधों की वैल्यू 9 लाख रुपए बताई गई है रानोली SHO राजेश कुमार ने बताया कि अभी इस मामले में इन्वेस्टिगेशन की जा रही है कि आखिर इस खेत में किसके द्वारा यह खेती की जा रही थी। जहां गांजे के पौधे उगाए गए थे उसके तीन तरफ बाजरे की फसल और एक तरफ कुआं थे, ऐसे में किसी को पता भी नहीं चल पाता कि यहां गांजे के पौधे उगाए गए हैं। इन पौधों की मार्केट वैल्यू करीब 9 लाख रुपए है। कार्रवाई में कॉन्स्टेबल चंद्रभान की अहम भूमिका रही। बता दें कि इससे पहले भी रानोली पुलिस ने शेरपुरा गांव में अवैध गांजे की खेती का भंडाफोड़ करते हुए 53 किलोग्राम गांजा जब्त किया था। इसके बाद आरोपी द्वारा सरका री जमीन पर किए गए अतिक्रमण को भी तोड़ा गया था। 30 दिन के भीतर दो कार्रवाई में गांजे की खेती में गांजा बरामद किया गया इंवेस्टिगेशन जारी है
What's Your Reaction?







