भगवान विश्वेश्वर महादेव मंदिर में रामायण पाठ और मटका फोड़ कार्यक्रम

कांकेर, छत्तीसगढ़ - श्री विश्वेश्वर नाथ मंदिर सेवा समिति के द्वारा झूनिया पारा कांकेर में भगवान विश्वेश्वर महादेव मंदिर में रामायण का पाठ किया गया। इस अवसर पर मातृ शक्तियों ने संगीतमय वातावरण में रामायण पाठ किया।कार्यक्रम के अंत में राधा कृष्ण को सजाकर मटका फोड़ कार्यक्रम हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में रजनी राजपूत, शारदा श्रीवास्तव, कुंती कौशिक, पिंकी कोमरे, बद्रीका नेताम, संध्या विश्वास, गणेशी पटेल, कुंती तिवारी, पपिया दत्ता, देववती, सरस्वती यादव, अशोक कुमार राजपूत आदि ने सक्रिय भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।कृष्ण जिज्ञान्स श्रीवास्तव और राधा सुधा गोस्वामी ने राधा कृष्ण के रूप में सजकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। समिति के सदस्यों और उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद प्राप्त किया।

Aug 18, 2025 - 20:12
 0  11

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow