मणिपुर में फिर हिंसा; बंगाल में दरिंदगी, इम्फाल में महिलाओं ने जाम की सडक़ें, दरिदों की धरपकड़ जारी

 पुलिस ने भी छोड़े आंसू गैस के गोले वायरल वीडियो मामले में पांचवीं गिरफ्तारी राज्य का एक और दर्दनाक वाकया, दो बहनों की रेप के बाद हत्या मिजोरम में मैतेई समुदाय को मिली धमकी मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने का वीडियो सामने आने के बाद देशभर में आक्रोश देखा जा रहा है। इस भयावह मामले में मणिपुर पुलिस ने शनिवार को एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वायरल वीडियो में देखे जा रहे एक दर्जन संदिग्धों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर छापामारी जारी है। उधर, शनिवार को इम्फाल में महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इम्फाल में महिला प्रदर्शनकारियों द्वारा घारी इलाके में एक मुख्य सडक़ को अवरुद्ध करने के बाद फिर हिंसा भडक़ उठी है। विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाए, जिसके बाद पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए मणिपुर सशस्त्र पुलिस, सेना और त्वरित कार्रवाई बटालियन मौके पर पहुंची। उन्होंने सबसे पहले वहां आग बुझाई और स्थिति को नियंत्रित किया। प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए कई इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया। वहीं मणिपुर के बी फैनॉम गांव में दो महिलाओं के नंगा करके घुमाने और उनके साथ गैंगरेप के आरोप के बाद एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। इसके मुताबिक दो अन्य महिलाओं की भी रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। एफआईआर के मुताबिक यह घटना राजधानी इंफाल की बताई गई है। वहीं मणिपुर में हिंसा के बीच मिजोरम में मैतेई समुदाय को धमकी मिली है। मिजोरम के पूर्व विद्रोहियों ने मैतेई समुदाय के लोगों से राज्य छोडऩे को कहा है। बंगाल में चोरी को लेकर दो महिलाओं को निर्वस्त्र किया

Jul 23, 2023 - 12:53
 0  0
मणिपुर में फिर हिंसा; बंगाल में दरिंदगी, इम्फाल में महिलाओं ने जाम की सडक़ें, दरिदों की धरपकड़ जारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper