मधुबनी जिले के मधवापुर की बेटी बनी डॉक्टर

शिव कुमार पासवान (पत्रकार) टॉप टीम समाचार पत्र। मधुबनी जिले के मधवापुर प्रखंड की पिहवाड़ा पंचायत के करहुआँ गोट के गौड़ी शंकर साह की पुत्री खुशबु कुमारी ने उत्कृष्ट अंकों के साथ नीट परीक्षा उत्तीर्ण की है। खुशबू का दाखिला डीएमसीएच दरभंगा में एमबीबीएस में हुआ है। गाँव के प्राथमिक विद्यालय से शिक्षा की शुरुआत कर उत्तरा हाई स्कूल से मैट्रिक और बसैठ से इंटर तक की शिक्षा प्राप्त करने वाली खुशबू ने साबित किया है कि समर्पण और परिश्रम से गाँव की बेटियाँ भी अपने सपनों को पंख दे सकती हैं। खुशबू की उपलब्धि प्रखंड क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए एक प्रेरक उदाहरण भी है।

Nov 13, 2025 - 12:52
 0  10

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow