महिला का आरोप: उसके व उसकी सहेली के साथ दुष्कर्म किया, नाबालिग बेटी के सामने अश्लील हरकते करते थे व गैर मौजूदगी में करते थे छेड़छाड़
*बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन सहित 9 के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो का केस दर्ज* जोधपुर# एक महिला ने बाड़मेर के पूर्व विधायक मेवाराम जैन सहित नौ आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा में केस दर्ज कराया है।आरोपियों में आरपीएस आनंद राजपुरोहित, कोतवाली थानाधिकारी गंगाराम खावा, एसआई दाउद खान, रामस्वरूप आचार्य, उपसभापति सुरतान सिंह, प्रधान गिरधर सिंह सोढा, प्रवीण सेठिया और गोपाल सिंह राजपुरोहित के नाम भी शामिल हैं। मामला राजीव गांधी नगर थाने में दर्ज कर जांच शुरू की है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ तो दुष्कर्म किया ही साथ ही उसकी सहेली को भी शिकार बनाया, उसकी बेटी के सामने अश्लील हरकत करते और जब महिला घर पर नहीं होती तो बेटी के साथ छेड़छाड़ करते थे। दुष्कर्म के साथ ही पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज करने में बाधा उत्पन्न करने और महिला को धमकाने का भी आरोप लगाया है।राजीव गांधी नगर थानाधिकारी शकील अहमद ने बताया कि 2021 में महिला बस में पचपदरा अपने पिता के इलाज के लिए जा रही थी।बस में आरोपी रामस्वरूप मिला, उसने महिला से दोस्ती की और फिर उसे किसी होटल में ले जाकर उसे नशे की गोलियां दी और फिर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान उसने वीडियो व फोटो निकाल दी। इसके बाद वह ब्लैकमेल करने लगा और वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म को अंजाम दिया। इसके बाद उसने पूर्व विधायक मेवाराम से मिलवाया तो उसने भी दुष्कर्म किया।महिला बदनामी के कारण डरी हुई होने के कारण उससे अन्य महिलाओं को उनके पास लाने के लिए दबाव बनाया। महिला के घर उसकी सहेली आई थी, तभी आरोपी आए और उसकी सहेली के साथ भी दुष्कर्म किया।महिला का आरोप है कि आरोपी उसकी 15 साल की नाबालिग बेटी के साथ भी छेड़छाड़ करते थे। आरोपियों ने कई बार दुष्कर्म किया। बेटी के साथ हुई हरकत के बारे में जब महिला को पता चला तो उसने बाड़मेर के कोतवाली थाने में केस दर्ज कराने की गुहार लगाई तो वहां केस दर्ज करने के बजाए उसे प्रताड़ित किया। वहां के थानाधिकारी, एसआई और आरपीएस अधिकारी भी उसके साथ हरकत करते थे। इसके साथ ही पूर्व विधायक के अन्य साथियों ने भी महिला के साथ हरकत की है। मामले में अब पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
What's Your Reaction?





