मोदी के हर घर तिरंगा अभियान से प्रेरित हुए तीन साल का मनु चौरसिया “सरकार”

छतरपुर । शहर के नौगांव रोड स्थित कीर्ति नगर कालोनी में रहने बाले पहलवान रामप्रकाश चौरसिया के तीन वर्षीय नाती मनु चौरसिया “सरकार” में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए हर घर तिरंगा अभियान का असर देखने को मिला है। पिछले वर्ष जब मोदी ने 22 जुलाई को हर घर तिरंगा अभियान चलाया था उसी समय मनु चौरसिया “सरकार” नाम का बच्चा प्रेरित हो गया और जब से लेकर अभी तक उसके हाथों में, साइकिल में और घर में तिरंगा ही तिरंगा नजर आता है।। मनु के दादा रामप्रकाश बताते है कि जब मेरा नाती 2 साल था तभी उसने मोबाइल एवं टीवी पर मोदी जी को तिरंगा लेकर देख लिया और जभी से वह तिरंगे को पसंद करने लगा अब वह खिलौने से नही खेलता बल्कि हर बक्त उसके हाथों में तिरंगा रहता है और उसने इस एक साल में कई साइज के तिरंगे झंडे सहेज कर रखे है। 3 साल के बेटे मनु की माँ पूर्वा चौरसिया का कहना है कि मेरा बेटा जब भी हमारे साथ कही भी जाता तो उसके हाथों में तिरंगा झंडा रहता है और अगर मना करो तो मचल जाता है इसलिए अब हम लोग भी उसे नही रोकते और उसके लिए तिरंगे झंडे अलग-अलग साइज के लाते रहते है।। उधर बच्चे के तिरंगे के प्रति प्रेम को देखकर कालोनी बाले भी मनु को देश भक्त एवं तिरंगे झंडे का दीवाना कहने लगे है। मनु बाजार जाता तो हाथों में तिरंगा झंडा रहता,खेलता तो भी तिरंगे झंडे से,कही बैठता तो भी तिरंगा झंडा लगाकर,और इतना ही नही अपने बैडरूम में भी पलग के आसपास झंडे लगाकर रखना।। तो तिरंगे झंडे के प्रति ऐसी दीवानगी है तीन साल के बच्चे मनु चौरसिया “सरकार” की जिसकी प्रशंसा मनु को जानने वाला हर शख्स करता है।

Aug 13, 2023 - 15:16
 0  1
मोदी के हर घर तिरंगा अभियान से प्रेरित हुए तीन साल का मनु चौरसिया “सरकार”
मोदी के हर घर तिरंगा अभियान से प्रेरित हुए तीन साल का मनु चौरसिया “सरकार”
मोदी के हर घर तिरंगा अभियान से प्रेरित हुए तीन साल का मनु चौरसिया “सरकार”

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper