राजा भैया पर पत्नी भानवी सिंह ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- पति के हैं अवैध संबंध, विरोध करने पर
प्रतापगढ़. कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया पर उनकी पत्नी भानवी कुमारी सिंह ने गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि पति के कई अवैध संबंध है. विरोध करने पर मारपीट करते हैं. बता दें कि राजा भैया ने दिल्ली की साकेत कोर्ट में तलाक की याचिका लगाई है. 3 अगस्त को भानवी कुमारी ने इस पर अपना जवाब दाखिल कर दिया है।। भापनी सिंह ने अर्जी लगाकर तलाक के मामले को मध्यस्थता केंद्र में भेजने की मांग की है. फैमिली कोर्ट की जज शुनाली गुप्ता के अवकाश पर रहने के कारण इस मामले में सुनवाई 17 अक्टूबर तक टल गई है. भानवी सिंह ने तलाक मामले में दायर अपने जवाब में गंभीर आरोप लगाए हैं. हालांकि अपने जवाब में भानवी सिंह ने किए कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं. उन्होंने कहा कि उनके पति ने तलाक मामले में प्रॉपर्टी एंगल का झूठ गढ़ा है. मैंने उनके अवैध रिश्ते और प्रताड़ना का लगातार विरोध किया. इसी विरोध के चलते पति राजा भैया ने नेरे ऊपर फायरिंग भी की और मारपीट की, डराया धमकाया और फिर तलाक का मुकदमा दायर कर दिया।। 23 अप्रैल 2015 को भानवी ने साकेत कोर्ट में अपने जवाब में उनके साथ की गई मारपीट की घटना का जिक्र किया है. उसी दौरान उन्होंने यह भी कहा था तलाक मामले में प्रॉपर्टी एंगल का झूठ गढ़ा है. इसके साथ ही सितंबर 2020 से राजा भैया ने भानवी सिंह को अपने घर आने से रोक रखा है. आगे उन्होंने बताया कि उन्हें बुरी तरह मारा गया और अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. भानवी ने अपने दाखिल किए गए जवाब में मेडिकल रिपोर्ट्स भी लगाईं. इसे भी पढ़ें – राजा भैया की पत्नी से तलाक मामले में हुई सुनवाई, पत्नी से कोर्ट से मांगा समय भानवी कुमारी सिंह ने 3 अगस्त अपने जवाब में कोर्ट को यह भी बताया की वह अपने बच्चों के देखरेख का जिम्मा भी उठा रही हैं. मामले की सुनवाई 17 अक्टूबर की तारीख तक टल गई है. हालांकि अपने जवाब में भानवी सिंह ने किए कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं. बता दें कि राजा भैया और भानवी कुमारी की शादी 1995 में हुई थी. दोनों के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।।
What's Your Reaction?





