विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत योजनाओं का लाभ पाकर आमजन के खिल रहे चेहरे

शाहपुरा , 30 दिसंबर। भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने एवं पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शनिवार को शाहपुरा की ग्राम पंचायत कनेछन खुर्द में शिविर आयोजित कर केन्द्र सरकार द्वारा संचालित फ्लैगशिप योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। शिविर में सुबह से ही ग्रामीणों में शिविर के प्रति जोश दिखा | विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कनेछन खुर्द में आयोजित शिविरों में प्रचार वैनों के पहुंचने पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन ने यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर आमजन को विकसित भारत बनाने के संकल्प की शपथ दिलाई गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पंचायत कनेच्छन खुर्द में आयोजित शिविरों में महिला बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रसम का आयोजन किया गया | विभिन्न प्रकार की सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित जनसमूह को विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारियों द्वारा दी गई | उज्जवला गैस योजना के तहत कनेक्शन वितरित किए गए सॉइल हेल्थ कार्ड वितरित किए गए | टीबी मरीजों को हेल्थ टिकट वितरित किए गए | इस अवसर पर सरपंच टेना देवी गुर्जर , सरपंच प्रतिनिधि श्री कालू लाल गुर्जर , पंचायत समिति सदस्य श्री सांवरलाल गुर्जर , जिला परिषद सदस्य श्री शिवराज जी कुमावत एवं यात्रा संयोजक श्री महावीर जी सैनी, श्रीमान उपखंड अधिकारी महोदय फुलिया कला श्री राजकेश जी मीणा पंचायत समिति से प्रशासनिक अधिकारी श्री सूर्य प्रकाश जी शर्मा डे नोडल ऑफिसर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री द्वारका प्रसाद जोशी एवं संदर्भ व्यक्ति श्री चांद खां उपस्थित रहे सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण कार्मिकगण, केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। *1 जनवरी 2024 को यहाँ आयोजित होंगे शिविर* विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सोमवार को जिले मे शाहपुरा की ग्राम पंचायत अर्नियाघोड़ा एवं माताजी का खेड़ा , जहाजपुर की ग्राम पंचायत अमरगढ़ एवं उलेला , तथा कोटड़ी की ग्राम पंचायत रीठ में शिविर आयोजित किये जायेंगे।

Dec 30, 2023 - 18:09
 0  1
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत योजनाओं का लाभ पाकर आमजन के खिल रहे चेहरे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow