विकसित भारत संकल्प यात्रा। जिले की ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए शिविर

*केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत आमजन को किया गया लाभान्वित* शाहपुरा , 12 जनवरी। केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में आमजन में जागरूकता बढ़ाना और विशेषकर कमजोर वर्ग के लोगों को योजना के दायरे में लाने तथा योजनाओं के बारे में आमजन की व्यक्तिगत कहानियों/अनुभव को साझा करने तथा वंचित रहे व्यक्तियों को योजना का लाभ दिलाने एवं पंजीकरण करवाने के लिए जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को जिले में आयोजित हुए शिविर में आयुष्मान योजना, पीएम आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की जानकारी आमजन को दी गई और पात्र व्यक्तियों का पंजीयन योजनाओं के तहत किया गया। *शुक्रवार को यहां आयोजित हुए शिविर* शाहपुरा जिले में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पंचायत उपरेडा व मेघरास में शिविर आयोजित किए गए। माननीय विधायक श्री लालाराम बैरवा जिले में आयोजित हो रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर में पहुंचे जहां उन्होंने शिविर में मोजूद आमजन से संवाद किया तथा उन्हें केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से भी अवगत करवाया एवं जनता से अधिकाधिक मात्रा में लाभान्वित होने की अपील को | शिविर में उपस्थित लाभार्थियों ने अपने अनुभवों को साझा किया एवं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा का ह्रदय से आभार व्यक्त किया |

Jan 12, 2024 - 18:16
 0  3
विकसित भारत संकल्प यात्रा। जिले की ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए शिविर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow