विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमड़ा रहा जनसैलाब
*जिले की ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हुआ शिविरों का आयोजन* शाहपुरा, 4 जनवरी। भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने एवं पात्र नागरिकों को इन योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा हैं। *जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हुआ शिविरों का आयोजन* जिले में गुरुवार को शाहपुरा की ग्राम पंचायत धनोप एवं हुकुमपुरा , जहाजपुर की ग्राम पंचायत रावत खेड़ा एवं गुरहा ,बनेड़ा की ग्राम पंचायत सरदारनगर एवं बामनिया तथा मांडलगढ़ की ग्राम पंचायत झंझोला एवं जस्सू जी का खेड़ा में आयोजित हुए शिविरो के अंतर्गत पात्र ग्रामीणों का आयुष्मान भारत योजना- पीएमजेएवाई, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, पोषण योजना आदि के बारे में जागरूक किया गया एवं पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी कार्मिक, केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?





