सांप के काटने से युवक की मौत

( सीकर विनोद वर्मा ):_ एक युवक को सांप के काटने के बाद चार दिन बाद इलाज के दौरान दम तोड़ा, परिजनों का आरोप है कि ट्रोमा सेंटर में सही इलाज नहीं मिला फतेहपुर में सांप काटने के चार दिन बाद युवक ने आखिरकार इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों का आरोप है कि यदि ट्रॉमा सेंटर पर सही उपचार मिल जाता तो युवक की जान बच सकती थी। वार्ड नंबर 30 निवासी आरिफ (47) पुत्र अब्दुल करीम को शनिवार रात उदनसर रोड स्थित घर पर जहरीले सांप ने काट लिया था। परिजन उसे तुरंत राजकीय धानुका उप जिला चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां से उसे सीकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीकर में दो दिन इलाज चला, लेकिन स्थिति गंभीर होने पर सोमवार रात जयपुर रेफर कर दिया गया। मंगलवार को जयपुर में उपचार के दौरान आरिफ ने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि ट्रॉमा सेंटर केवल रेफरल सेंटर बनकर रह गया है, जहां प्राथमिक इलाज तक सही नहीं मिलता। इसी कारण आए दिन मरीजों को गंभीर स्थिति में रेफर करना पड़ता है और कई बार उनकी जान चली जाती है। आरिफ के पिता का निधन पहले ही हो चुका था। अब परिवार में मां, पत्नी, चार बेटियां और एक बेटा है। इनमें से तीन बेटियां शादीशुदा हैं। इसके अलावा आरिफ के दो बड़े और दो छोटे भाई भी हैं। आरिफ के परिवार जनों का आरोप है कि ट्रोमा सेंटर में सई इलाज की व्यवस्था नहीं होने की वजह से रेफर किया गया इससे उसकी जान चली गई

Sep 24, 2025 - 09:26
 0  4

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow