स्कूल में झूला झूलते छात्र को लगा फंदा, मौत:पैर फिसलने से गले में फंसी रस्सी, दोस्त छोड़कर भागे

सिरोही गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में झूला झूल रहे 7वीं क्लास के छात्र की मौत हो गई। बताया जाता है कि झूला झूलते समय उसका पैर फिसल गया और झूले की रस्सी उसके गर्दन में फंस गई। इसी से फंदा लग गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। उसके साथ वाले बच्चे उसे वहीं छोड़कर भाग गए। मामला सिरोही के पिंडवाड़ा इलाके का है। सारे दोस्त छोड़कर भाग गए पिंडवाड़ा थाने के एएसआई सोमाराम ने बताया- तेलपुर गांव के गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल की छुट्‌टी दोपहर डेढ़ बजे हो गई थी। दो बजे तक पूरा स्टाफ जा चुका था। शाम करीब 4 बजे आसपास के 4-5 बच्चे स्कूल परिसर में नीम के पेड़ पर झूला झूलने के लिए पहुंच गए। इस दौरान झूला झूलते समय तेलपुर निवासी पप्पू राम (14) पुत्र स्वर्गीय रमेश भील का पैर अचानक फिसल गया। इससे वह नीचे गिरा तो उसके गले में झूले की रस्सी फंस गई। रस्सी से लटकते ही गर्दन खींचने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह सब देख उसके दोस्त उसे छोड़कर वहां से भाग खड़े हुए। काफी देर बाद पहुंचे किसी व्यक्ति की जब उस पर नजर पड़ी तो उसने गांव वालों के साथ ही पुलिस को सूचना दी। पिता की दो साल पहले हो चुकी मौत घटना की सूचना मिलते ही पिंडवाड़ा के डीएसपी जेठू सिंह करनोत, पिंडवाड़ा थाने के एएसआई सोमाराम टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पप्पू राम की मां उसे गोद में लेकर जोर-जोर से दहाड़े मारकर रो रही थी। पुलिस बच्चे को लेकर पिंडवाड़ा के सरकारी अस्पताल में पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। ग्रामवासियों ने बताया कि पप्पू राम के पिता की सिलिकोसिस की बीमारी के कारण 2 साल पहले मौत हो गई थी। पप्पू भील माता-पिता का इकलौता बेटा था। वह उसी स्कूल में 7वीं क्लास में पढ़ता था। उसका घर स्कूल से आधा किमी की दूरी पर है। दो बजे तक घर जा चुका था स्टाफ गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल तेलपुर के प्रिंसिपल भूपेंद्र कुमार पुरोहित ने बताया कि स्कूल का समय 1:30 बजे तक था। दो बजे तक स्कूल का पूरा स्टाफ घर चला गया था। मुझे इस घटना की जानकारी शाम करीब 4 बजे मिली।

Aug 4, 2023 - 21:37
 0  1
स्कूल में झूला झूलते छात्र को लगा फंदा, मौत:पैर फिसलने से गले में फंसी रस्सी, दोस्त छोड़कर भागे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper