हुक्का बार में पुलिस का छापा: कैफे की आड़ में चल रहा था नशे का अवैध कारोबार, नाबालिग भी उड़ा रहे थे धुआं
इंदौर। मध्य प्रदेश में हुक्का बार (Hookah Bar) पर बैन होने के बाद भी अवैध रूप से संचालित किया जा रहा है। ताजा मामला इंदौर (Indore) शहर से आया है, जहां एक माॅल के तीसरी मंजिल पर कैफे (Cafe) की आड़ में हुक्का बार चलाया जा रहा था। पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए 4 युवकों को गिरफ्तार कर वहां से बड़ी मात्रा में नशे की सामग्री जब्त की हैं।। दरअसल, शहर के सयाजी होटल के पास एक मॉल की तीसरी मंजिल पर 24 कैफे एंड रेस्टोरेंट को अंदर से बंद कर कुछ युवकों को हुक्का पिलाया जा रहा था। अवैध तौर पर ये गतिविधि कैफे संचालक द्वारा कराई जा रही थी। सूचना पर पुलिस पहुंची तो गेट अंदर से बंद था। पुलिस गेट तोड़कर अंदर घुसी तो वहां रेस्टोरेट चालू होने के साथ हुक्का पीते लोग मिले, मौके पर कई नाबालिग भी मौजूद थे।। डीसीपी अभिषेक आनंद ने बताया गया कि विजयनगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कैफे की आड़ में हुक्का बार चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की और चार आरोपी को धर दबोचा। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की रही है।
What's Your Reaction?





