1 अगस्त से बदल जाएगा LPG Gas Cylinder से जुडा ये नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पडेगा असर?
LPG Gas Cylinder Rule Change: आप जानते ही होंगे की जुलाई का यह माह जल्दी ही ख़त्म होने वाला है। अतः अब नए माह अगस्त से कई सारे नियमों में बदलाव किया जायेगा। प्रत्येक माह की शुरुआत में कई नियमों में बदलाव किया जाता है। जो की इस बार भी होगा। अतः आम लोगों को इस बारे में पता होना आवश्यक है क्यों की इन नियमों के बाद आम जनता पर काफी प्रभाव पड़ता है। आइये अब आपको विस्तार से बताते हैं की अगस्त माह में आप पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।। रहेंगी कई छुट्टियां आपको बता दें की आने वाले अगस्त माह में 14 दिन की बैंकों की छुट्टी है। अतः यदि आपका बैंक से सम्बंधित कोई भी कार्य है तो आप उसको जल्दी ही निपटा लें अन्यथा आपको समस्या हो सकती है। इसके अलावा आपको यदि बैंक जाना है, तो बैंक जानें से पहले ही बैंक की छुट्टियों की लिस्ट को चेक कर लें। बता दें की अगले माह कई त्योहारों तथा शनिवार-रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। RBI ने अगस्त माह में पड़ने वाले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट को जारी कर दिया है। जिसको आप चेक कर सकते हैं। LPG Gas Cylinder से जुड़े इन नियमों में होगा बदलाव आपको बता दें कि प्रत्येक माह की 1 तारीख को ऑयल कंपनियां (Oil Companies) एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) की कीमतों में बदलाव करती हैं। गैस कंपनियों द्वारा घरेलू तथा कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 1 तथा 16 तारीख को बदलाव किया जाता है। आपको बता दें कि 1 अगस्त से LPG के अलावा PNG और CNG गैस के दामों में भी बदलाव हो सकता है।
What's Your Reaction?





