11 वीं सवाई भोज देवनारायण की पदयात्रा पहुंची शाहपुरा किया भव्य स्वागत
जिले के थाना गांव से रवाना होकर 11वीं देवनारायण ,सवाई भोज की यात्रा को लेकर लगभग 200 पदयात्रा का जत्था शाहपुरा पहुंचा । जानकारी देते हुए भंवरलाल, मधुराम गुर्जर ने बताया कि 14 सितंबर को देवनारायण के जय घोष के साथ पदयात्रा थाना से रवाना हुई जो 15 तारीख को शाहपुरा पहुंची, जहां सुरेश कुमार गुर्जर सहित गुर्जर समाज द्वारा स्वागत सत्कार किया गया। शनिवार को सुबह शाहपुरा कस्बे में डीजे की करतब धुनो के साथ पदयात्रा रवाना होकर रात्रि विश्राम भटेड़ा देवनारायण के करेंगे, 17 को सरेडी व 18 को मालासेरी होते हुए 19 को सवाई भोज देवनारायण भगवान के पहुंचकर क्षेत्र की खुशहाली की कामना करेंगे।
What's Your Reaction?





