15 अगस्त को धमाके की फिराक में थे आईएस आतंकी, एनआईए ने पुणे से डाक्टर को दबोचा, केस में 5वीं गिरफ्तार

महाराष्ट्र मॉड्यूल केस में खुलासा, पुणे-सतारा के जंगलों में किया था ब्लास्ट का ट्रायल एनआईए ने पुणे से 43 साल के डाक्टर को दबोचा, केस में पांचवीं गिरफ्तार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के महाराष्ट्र मॉड्यूल केस में बड़ा खुलासा हुआ है। आतंक निरोधी दस्ता (एटीएस) के सूत्रों के मुताबिक, मामले में गिरफ्तार किए गए आतंकियों ने 15 अगस्त को धमाके की साजिश रची थी। आतंकियों ने धमाके के लिए पुणे और सतारा के जंगलों में ब्लास्ट का ट्रायल भी किया था। बता दें कि महाराष्ट्र मॉड्यूल केस में शुक्रवार को पांचवीं गिरफ्तारी की गई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पुणे से 43 साल के डाक्टर अदनान अली सरकार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से आईएसआईएस से जुड़े कागजात और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले हैं। बता दें कि इस केस में एनआईए पहले मुंबई, पुणे और ठाणे से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। एनआईए सूत्रों के मुताबिक, ये सभी स्लीपर सेल से जुड़े थे और बकायदा आतंकी संगठन आईएस के लिए युवाओं की भर्ती कर रहे थे। पुणे से गिरफ्तार किया गया अदनान 2014 से आतंकी संगठनों के प्रभाव में था।

Jul 29, 2023 - 12:30
 0  3
15 अगस्त को धमाके की फिराक में थे आईएस आतंकी, एनआईए ने पुणे से डाक्टर को दबोचा, केस में 5वीं गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Paveen Soni Coordinator in Top Team Team Newspaper